विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरमीत राम रहीम व निकिता हत्याकांड में फैसला सुनाने वाले जजों सहित पंजाब-हरियाणा में 176 का तबादला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 26 Mar 2021 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 05:33 AM (IST)

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 176 डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज व एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जजों की तबादला लिस्ट ...और पढ़ें

पंजाब व हरियाणा में 176 जजों का तबादला। सांकेतिक फोटो
पंजाब व हरियाणा में 176 जजों का तबादला। सांकेतिक फोटो

जेएनएन, चंडीगढ़। साध्वियों के यौनशोषण मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाने वाले सीबीआइ पंचकूला की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह और फरीदाबाद के निकिता हत्याकांड में फैसला सुनाने वाले अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना को बदल दिया गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा स्थानांतरित किए गए जजों की सूची में शामिल जगदीप सिंह को यमुनानगर के जगाधरी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाकर भेजा गया है।

सीबीआइ कोर्ट चंडीगढ़ के स्पेशल जज डा. सुशील कुमार गर्ग को उनकी जगह पंचकूला में सीबीआइ की विशेष अदालत का जज लगाया गया है। इसी तरह सरताज बासवाना को रेवाड़ी भेजा गया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा व पंजाब में 176 डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज व एडीशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज के तबादले आदेश जारी किए हैं।

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा जारी आदेश के अनुसार दीपक गुप्ता को पंचकूला, सुभाष महला को सोनीपत, सूर्य प्रताप सिंह को गुरुग्राम, पुनिश जिंदीया को चंडीगढ़, आराधना साहनी को जींद, यशवीर सिंह को फरीदाबाद, नरेश कुमार को रोहतक, विमल कुमार को झज्जर, अनिल कुमार विश्नोई को रोहतक, वानी गोपाल शर्मा को पंचकूला, अजय तिवातिया को हिसार स्थानांतरित किया गया है। 

हरबीर सिंह दहिया को रेवाड़ी, सुशील कुमार को पलवल, नजर सिंह को फरीदाबाद, अंशु शुक्ला को चंडीगढ़, विरेंद्र प्रसाद को गुरुग्राम, रितु वाई के बहल को करनाल, सुधीर जीवन को नारनौल, अलका मलिक को सोनीपत, जगजीत सिंह को चंडीगढ़, राजेंद्र पाल गोयल को सोनीपत, राजकुमार यादव को रोहतक, अब्दुल मजीद को नारनौल, गगनदीप कौर को कैथल, विजय सिंह को हिसार भेजा गया है।

प्रवीण गुप्ता को रोहतक, वीरेंद्र मलिक को नारनौल, संजय संधीर को अंबाला, जसवीर सिंह सिद्धू को जींद, डॉक्टर संजीव आर्य को सोनीपत, फलित शर्मा को गुरुग्राम, अश्वनी कुमार को भिवानी, अजय पराशर को सोनीपत, राकेश सिंह को नारनौल, मधु खन्ना को चंडीगढ़, रंजना अग्रवाल को पानीपत, नरेंद्र सूरा को फरीदाबाद, जगदीप सिंह को जगाधरी स्थानांतरित किया गया है। 

सुशील कुमार गर्ग को पंचकूला, राजेश कुमार को फरीदाबाद, जसवीर सिंह को गुरुग्राम, शशि चौहान को गुरुग्राम, बशीरुद्दीन को सिरसा, रजनी यादव को भिवानी, हरीश गुप्ता को मेवात, नरेंद्र कौर को गुरुग्राम, अमित कुमार शर्मा को गुरुग्राम, महावीर सिंह को कुरुक्षेत्र, नरेंद्र को चंडीगढ़, राजीव गोयल को गुरुग्राम, रजनीश कुमार को कुरुक्षेत्र, राजेश शर्मा को सिरसा, गगनदीप कौर को रोहतक, कृष्णकांत को कैथल, डॉक्टर पंकज को चंडीगढ़, सरताज बसवाना को रेवाड़ी, पुरुषोत्तम कुमार को कैथल भेजा गया है।

मनीष कुमार को हिसार, शैलेंद्र सिंह को मेवात, राजेंद्र पाल सिंह को जगाधरी, सोनिका को भिवानी, हेमराज को झज्जर, हुकुम सिंह को पंचकूला, राजेश शर्मा-2 को फरीदाबाद, सुधीर को फरीदाबाद, अमरजीत सिंह-2 को जींद, विवेक नासिर को भिवानी, राजेश गुप्ता को रोहतक, अमित गर्ग को पानीपत, सुरुचि अत्रेजा को सोनीपत, विजय जमेश को चंडीगढ़, यशिका को फरीदाबाद, परमिंदर कौर को जींद, अनुपम को अंबाला, स्वाति सहगल को चंडीगढ़, हर्षाली चौधरी को चंडीगढ़, हेमंत यादव को चरखी दादरी, सुनील जिंदल को फतेहाबाद व नंदिता कौशिक का जगाधरी तबादला किया गया है।

पंजाब में इन जजों का हुआ तबादला

गुरबीर सिंह का चंडीगढ़, किशोर कुमार का फिरोजपुर, मनदीप पन्नू का मोगा, मुनीष सिंगल का लुधियाना, अमरिंदर सिंह का कपूरथला, हरप्रीत कौर का अमृतसर, सुनीता कुमारी का अमृतसर, कंवलजीत सिंह का एसबीएस नगर, मोहम्मद गुलजार का पठानकोट, प्रिया सूद का तरन तारण, नवजोत कौर का मानसा, जतिंदरपाल सिंह का होशियारपुर, राजकुमार का लुधियाना तबादला किया गया है।

बाल बहादुर सिंह का पटियाला, सरबजीत सिंह का जालंधर, अतुल कसाना का मोगा, दरबारी लाल का अमृतसर, गुरमीत कौर का रूपनगर, रणजीत कुमार का पटियाला, प्रीति साहनी का तरन तारण, हरी सिंह का पटियाला, रजनीष गर्ग का जालंधर, सुरिंदर पाल कौर का संगरूर, जसविंदर सीमार का फतेहगढ़ साहिब, मनजोत कौर का मानसा, संजय अग्निहोत्री का रूपनगर, बलजिंदर सिद्घू का संगरूर तबादला किया गया है। 

पूनम जोशी का जालंधर, नवल कुमार का चंडीगढ़, संजीव जोशी का लुधियाना, बलजिंदर सिंह का संगरूर, जितेंद्र वालिया का बठिंडा, मनदीप सिंह का मानसा, संदीप कुमार का एसएएस नगर, हरीत कौर का एसएएस नगर, परमिंदर सिंह का एसएएस नगर, मोनिका गोयल का लुधियाना, अजीत अत्री का लुधियाना, राजेश कुमार का अमृतसर, सरू मैहता का संगरूर, हरप्रीत कौर का फतेहगढ़ साहिब, संदीप सिंह का श्री मुक्तसर साहिब, जगमोहन सिंह का फाजिल्का, बिशन स्वरूप का लुधियाना तबादला किया गया है। 

, अमर पॉल का गुरदासपुर, प्रेम कुमार का श्री मुक्तसर साहिब, रणजीत कौर का बठिंडा, राजन का एसएएस नगर, करमजीत सिंह का एसएएस नगर, जसपिंदर सिंह का पठानकोट, राजीव बेरी का चंडीगढ़, संदीप सिंह का होशियारपुर, अमरिंदर सिंह शेरगिल का चंडीगढ़, गोपाल अरोड़ा होशियारपुर, हीरा सिंह का बठिंडा, कृष्ण कुमार सिंगला का श्री मुक्तसर साहिब, विजय कुमार का लुधियाना, कंवलजीत सिंह का तरन तारण, शतिन गोयल का लुधियाना, रजनीश का चंडीगढ़, दलजीत सिंह का अमृतसर, तरनतारन सिंह का जालंधर, बलजिंदर सिंह का बठिंडा, बलविंदर कुमार का फतेहगढ़ साहिब, बरिंदर सिंह का रूपनगर तबादला किया गया है।

रवदीप सिंह का लुधियाना, परमिंदर सिंह का तरन तारण, सोनिया किनरा का चंडीगढ़, पुनीत मोहन का होशियारपुर, जगदीप सूद का चंडीगढ़, कुलदीप सिंह का एसबीएस नगर, किरण बाला का होशियारपुर, परमजीत कौर का जालंधर, गिरीश का संगरूर, मनजिंदर का लुधियाना, अर्चना कंबोज का फाजिल्का, नितिका वर्मा का संगरूर, शिखा गोयल का एसएएस नगर, कपिल अग्रवाल का जालंधर, त्रिपत जोत कौर का जालंधर, विक्रांत कुमार का मोगा, जसबीर कौर का गुरदासपुर, अमरिंदर पाल का फरीदकोट, पूजा का गुरदासपुर, दीप्ति का पटियाला, युक्ति का जालंधर, गुरप्रीत कौर का कपूरथला, दीपिका सिंह का एसएएस नगर, राणा कंवरदीप सिंह का जालंधर, अमिता सिंह का मानसा, कमल वरिंदर का अमृतसर, अजीत पाल सिंह का गुरदासपुर, विशेष का फाजिल्का, प्रीतपाल सिंह का गुरदासपुर तो वहीं हरगुरजीत कौर का फिरोजपुर तबादला किया गया है।