Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Photo: सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में श्री करतारपुर साहिब पहुंचे मंत्री, तस्वीरों में देखें उत्साह

    By Kamlesh BhattEdited By:
    Updated: Thu, 18 Nov 2021 07:13 PM (IST)

    Kartarpur Corridor Reopen श्री करतार साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में मंत्रियों व कांग्रेस नेताओं का जत्था गया। इसके अलावा भाजपा नेताओं का जत्था भी अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में गया।

    Hero Image
    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में लंगर छकते सीएम व अन्य।

    जेएनएन, डेरा बाबा नानक। Kartarpur Corridor Reopen: पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों व कांग्रेस नेताओं का दल पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए गया। यह दल श्री करतारपुर साहिब कारिडोर के रास्ते पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ। इसके अलावा आज ही पंजाब भाजपा का दल भी श्री करतार साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए रवाना हुआ। इस दल का नेतृत्व पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए रवाना होने से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हमारी अरदास पूरी हुई। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। पंजाब सरकार ने उनसे मुलाकात की थी। पंजाब सरकार की बात मानते हुए केंद्र ने करतारपुर कारोडिर खोल दिया।

    मुखमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उनके कैबिनेट के सदस्य भी दर्शनों के लिए रवाना हुए। इस दौरान डेरा बाबा नानक में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बहुत खुशी का दिन है। लंबे समय के बाद कारिडोर खुला है। बता दें, कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से करतारपुर कारिडोर बंद था। इसे खोलने का फैसला दो दिन पूर्व केंद्र सरकार ने लिया है। 

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए रवाना होते कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत। कांग्रेस के जत्थे में विजय इंदर सिंगला, मनप्रीत बादल, इंद्रबीर बुलारिया, हरप्रताप अजनाला सहित 17 लोग शामिल हैं। सीएम की अगुवाई में पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को भी जाना था, लेकिन उन्हें जाने की अनुमति नहीं मिल पाई। 

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए रवाना होते कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला। उन्होंने कारिडोर खोलने के लिए सरकार का आभार जताया। 

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शनों के लिए पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अगुवाई में पार्टी का दल भी रवाना हुआ। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी के कारण कारिडोर फिर से खुला है।

    श्री करतारपुर कारिडोर का दृश्य। यहां सुबह से ही चहल-पहल रही। सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

    कारिडोर का भारत में पड़ता हिस्सा। यहां से श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा 5 किलोमीटर है। 

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में अरदास करते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। 

    श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में सेवा निभाते सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।