Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरोड़ा खत्री बिरादरी से बने विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 06 May 2022 06:47 PM (IST)

    अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा पंजाब तथा अरोड़ा महासभा की जिला इकाई ने पंजाब मंत्रिमंडल में अरोड़ा खत्री बिरादरी के विधायकों को शामिल करने की मांग की गई है।

    Hero Image
    अरोड़ा खत्री बिरादरी से बने विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए

    जागरण संवाददाता, जालंधर : अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा पंजाब तथा अरोड़ा महासभा की जिला इकाई ने पंजाब मंत्रिमंडल में अरोड़ा खत्री बिरादरी के विधायकों को शामिल करने की मांग की गई है। इस संबंध में शुक्रवार को पंजाब प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान संस्था के अध्यक्ष ऋषि अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में कुल 32 प्रतिशत अरोड़ा खत्री बिरादरी के लोग रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने दावा किया कि अरोड़ा खत्री समाज के 70 प्रतिशत लोग उद्योग तथा कारोबार से जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि पंजाब की अर्थव्यवस्था में भी अरोड़ा खत्री समाज की भूमिका सदैव अहम रही है। बावजूद इसके राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद बनाए गए मंत्रिमंडल में अरोड़ा खत्री समाज के किसी भी विधायक को शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में विस्तार किए जाने के दौरान अरोड़ा खत्री समाज से विधायक को मंत्रिमंडल में जरूर शामिल किया जाए।

    महासचिव एडवोकेट रोहित गंभीर व चेयरमैन कर्नल रामलाल अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में छह अरोड़ा तथा दो खत्री समाज से विधायक चुने गए हैं। जिन्हें मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देना सरकार की भी जिम्मेदारी बनती है। इस अवसर पर उनके साथ दिनेश कमल अरोड़ा, बोबी भूटानी, दिनेश बिट्टा, विकास लखानी व यशपाल सफरी सहित पदाधिकारी मौजूद थे।

    comedy show banner
    comedy show banner