विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में हुई शादी अब तीन माह की बच्ची संग पहली बार अटारी बार्डर होकर ससुराल आई संध्या

By Sunil kumar jhaEdited By:
Published: Sat, 27 Feb 2021 06:08 AM (IST)

भारतीय युवती की पाकिस्‍तान में शादी हुई लेकिन वह लॉकडाउन के कारण ससुराल नहीं आ पाई। अब वह अपनी तीन ...और पढ़ें

पाकिस्‍तान से अपनी तीन माह की बच्‍ची के साथ पहली बार ससुराल पहुंची संध्‍या पति के साथ। (जागरण)
पाकिस्‍तान से अपनी तीन माह की बच्‍ची के साथ पहली बार ससुराल पहुंची संध्‍या पति के साथ। (जागरण)

अमृतसर, जेएनएन। पाकिस्तान के सिंध की संध्या कुमारी की भारत के इंदाैर के युवक से शादी हुई। उनकी शादी पाकिस्‍तान में ही हुई, लेकिन वे कोरोना संकट के कारण लॉकडाउन में फंस गए। अब संध्‍या पहली बार अपनी ससुराल पहुंची। वह अपनी तीन माह की बच्ची के साथ अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटे। अटारी बार्डर पर संध्‍या और उनकी बच्‍ची को पति ने रिसीव किया।

पाकिस्तान में हुई शादी के बाद इंदौर में रहने वाले संध्‍या के पति सागर कुमार भी वहां लाकडाउन में फंस गए थे। नवंबर माह में बच्ची के पैदा होने से पहले मंजूरी मिलने के बाद संध्या का पति सागर कुमार भारत लौट आए थे। पत्‍नी और बेटी को लेने संध्या का पति कई घंटे पहले ही सरहद पर पहुंच गए थे। संध्या कुमारी अटारी सीमा के रास्ते आए 21 अन्य यात्रियों के साथ भारत लौटी हैं।

अटारी बार्डर पर पति के साथ संध्‍या और उनकी बच्‍ची। (जागरण)

संध्या ने बताया कि वह सिंध की रहने वाली हैं। पिछले साल फरवरी माह में उसकी शादी पाकिस्तान में भारत के सागर कुमार बजाज के साथ हुई थी। मार्च में लाकडाउन लग गया और वह अपने पति के साथ ससुराल नहीं आ सकी। इस दौरान उसका पति सागर भी लाकडाउन में वहीं फंस गए और नवंबर माह में भारत सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद भारत लौट आए। संध्‍या ने बताया कि पति के भारत लौटने के बाद नवंबर में ही उसकी बच्ची ने जन्म लिया, जिसका नाम उन्‍होंने लक्ष्मी रखा। उआज वह बहुत खुश है कि शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रही हैं और वह भी तीन माह की बच्ची के साथ।

वहीं सागर कुमार बजाज ने बताया कि आज तीन महीने बाद बच्ची को देखा है और वह बहुत खुश है। वह अपनी पत्‍नी और बच्ची को देखने के लिए तीन से चार घंटे पहले ही अटारी बार्डर पहुंच गया था। उसने बताया कि बच्ची के दादा-दादी भी पहली बार अपनी पौती से मिलेंगे। दूसरी तरफ कोलकाता के रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि वह पेशावर में अपनी कजन के पास शादी समागम में शामिल होने गया था, लेकिन लाकडाउन के चलते पाकिस्तान में फंस गया। आज भारत सरकार उसे वतन लौटने की मंजूरी दी है तो वह बहुत खुश है।

कुल 22 नागरिक लौटे भारत

अटारी सीमा के रास्ते आज पाकिस्तान से कुल 22 यात्री भारत पहुंचे। इनमें 13 यात्री भारत के नागरिक, जिनमें पांच श्रीनगर के, तीन पुंछ के, दो बांदीपुरा के और एक शोपियां का नागरिक शामिल है। इसके साथ ही नौ पाकिस्तानी नागरिक वीजा पर भारत पहुंचे, जो वीजा और कस्टम चेक करवाने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

यह भी पढ़ें: डीजीपी विवाद मेंं नया मोड़; हरियाणा के गृह सचिव ने नहीं भेजा पैनल, विज को लिखा जवाबी खत


यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: टीकरी बॉर्डर पर पहुंचा पंजाब से नवविवाहित जोड़ा, आंदोलन में दान किया शगुन


हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

 

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।