Accident in Jalandhar: गोराया-फगवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत, भतीजी की हालत गंभीर
गोराया और फगवाड़ा रोड पर दर्दनाक हादसे में बुलेट सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी भतीजी गंभीर रूप से घायल है। लुधियाना जाते समय उन्हें चाचोकी नहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

जागरण संवाददाता, जालंधर। गोराया और फगवाड़ा रोड पर आए दिन कोई न कोई हादसा हो रहा है। रविवार को भी गोराया और फगवाड़ा के पास चाचोकी नहर के पास दर्दनाक दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि उसके साथ जा रही लड़की घायल बताई जा रही है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी बताई जा रहे हैं। फगवाड़ी सिविल अस्पताल में दाखिल लड़की ने अपना नाम अर्शदीप कौर बताया है। हालांकि चाचा के बारे में बताने से पहले वह बेहोश हो गई।
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों मोटरसाइकिल पर लुधियाना जा रहे थे। चाचोकी नहर के पास अज्ञान वाहन ने साइड मार दी। साइड लगते ही चाचा-भतीजी पक्की सड़क पर गिर पड़े। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि लड़की बुरी तरह घायल है।
सड़क किनारे स्थित आटो मोबाइल वर्कशाप के मालिकों ने बताया कि व्यक्ति और उसकी भतीजी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर लुधियाना की ओर जा रहे थी। वे वर्कशाप पर काम कर रहे थे तभी अचानक जोर से आवाज सुनाई दी। उन्होंने सड़क की ओर देखा तो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। चालक का सिर फट चुका था और उसके मुंह से खून निकल रहा था।
वहीं, लड़की बेसुध हो गई थी। राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। वर्कशाप के लोगों ने गाड़ी निकालकर दोनों को फगवाड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल में दोनों पहुंचे तो डाक्टर ने मोटरसाइकिल चालक को मृत घोषित कर दिया। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।