विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU में हंगामे के बाद पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने संभाली कमान, वाटर कैनन तैनात; डीजपी ने दी चेतवानी

Published: Mon, 28 Sep 2026 02:23 PM (IST)

LPU परिसर में रातभर हुए हंगामे के बाद शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। डीजीपी ने ...और पढ़ें

यूनिवर्सिटी कैंपस में तैनात पुलिस बल।

यूनिवर्सिटी कैंपस में तैनात पुलिस बल।

HighLights

  1. एलपीयू फगवाड़ा में छात्रों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात।

  2. डीजीपी गौरव यादव ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

  3. हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

सुक्रांत, जागरण, जालंधर। फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में रातभर हुए हंगामे के बाद सोमवार सुबह पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली। कैंपस में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। डीजीपी गौरव यादव, स्पेशल डीजीपी प्रवीण कुमार सिन्हा और डीआइजी नवीन सिंगला समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए वाटर कैनन भी कैंपस में तैनात की गई। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति हिंसा, तोड़फोड़ या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमित शाह की जालंधर रैली से दो दिन पहले LPU विवाद पर उठे सवाल, भाजपा ने बताया सोची-समझी साजिश

Jal LPU students

यूनिवर्सिटी कैंपस छोड़ जा रहे छात्र।

घर लौट रहे स्टूडेंट्स

वहीं, घटनाक्रम के बाद विश्वविद्यालय में छुट्टियां घोषित कर दी गईं। जिसके बाद कुछ स्टूडेंट्स रात तो कुछ ने सुबह परिसर छोड़ना शुरू हो गए। बड़ी संख्या में छात्र अपने घरों को लौट गए। सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई थी। 

यह भी पढ़ें- 'दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा', LPU पहुंचे DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

दुष्कर्म की सूचना फैलने के बाद भड़के थे स्टूडेंट्स

यह था पूरा घटनाक्रम एलपीयू में एक छात्रा से दुष्कर्म की सूचना फैलने के बाद रविवार तड़के छात्रों में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कैंपस में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शन के दौरान स्थिति बिगड़ने पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। छात्रों ने कैंपस के बाहर सड़क पर भी प्रदर्शन किया, जिससे जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें- LPU के आसपास इंटरनेट बंद, परिसर के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात, फिर से गड़बड़ी की आशंका