विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPU के आसपास इंटरनेट बंद, परिसर के बाहर बड़ी संख्या में फोर्स तैनात, फिर से गड़बड़ी की आशंका

Published: Mon, 28 Sep 2026 12:32 PM (IST)

LPU के पास इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ...और पढ़ें

फिर से हिंसा की आशंका को देखते हुए इंटरनेट बंद।

फिर से हिंसा की आशंका को देखते हुए इंटरनेट बंद।

HighLights

  1. LPU के आसपास इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद की गई

  2. परिसर के बाहर भारी पुलिस बल सुरक्षा हेतु तैनात किया गया

  3. डीजीपी गौरव यादव ने छात्रों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया

जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में यौन उत्पीड़न की अफवाह के बाद मचे बवाल ने पुलिस प्रशासन को अलर्ट कर दिया है। हालांकि अभी हालात काबू में बताए जा रहे हैं लेकिन फिर भी कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

ऐसे में एहतियात के तौर पर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के आसपास इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

फिर से बड़ी गड़बड़ी की आशंका

डीजीपी गौरव यादव के दौरे के बाद पुलिस ने परिसर के बाहर फिर से बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस अब दोबारा से पहले जैसे हालात बनने नहीं देना चाहती।

बताया जा रहा है कि पुलिस को आशंका है कि रविवार को जिन शरारती तत्वों ने छात्रों के बीच घुसकर गुंडागर्दी, तोड़फोड और आगजनी जैसी वारदात को अंजाम दिया था वह फिर से गड़बड़ी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- LPU में रातभर आगजनी-तोड़फोड़ के बाद बड़ा एक्शन, 10 दिन तक बंद रहेंगी क्लासेज; वॉकी-टॉकी के साथ 5 गिरफ्तार

इसलिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस प्रशासन ने हर सिचुएशन से निबटने के लिए कमर कस ली है।

डीजीपी यादव ने दिलाया छात्रों की सुरक्षा का भरोसा

सीएम भगवंत मान ने डीजीपी गौरव यादव को खुद मौके पर जा स्थिति का जायजा लेने के आदेश दिए हैं। ऐसे में डीजीपी गौरव ने खुद एलपीयू यूनिवर्सिटी का दौरा किया और वहां छात्रों से बात की।

उन्होंने कहा कि अभी स्थिति कंट्रोल में है और सभी छात्र सुरक्षित हैं। यादव ने साफ तौर पर कहा कि छात्रों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

यादव ने कहा कि जो भी गुनहगार हैं उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे इसके पीछे कितना भी बड़ा नाम हो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

अफवाह के बाद हुई उग्रता

यादव ने कहा कि रविवार को एक अफवाह इंटरनेट पर वायरल हुई जिसके बाद छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो रात डेढ़ बजे पहुंचकर उन्होंने मौके पर स्थिति को संभाला।

यह भी पढ़ें- 'दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा', LPU पहुंचे DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश