LPU में हंगामे के बाद 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित, 5 संदिग्ध गिरफ्तार
एलपीयू में हंगामे के बाद 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं, जिससे छात्र अपने घरों को ...और पढ़ें
-1790559379542_m.webp)
प्रशासन ने रेगुलर क्लासेस 10 दिनों के लिए सस्पेंड कर दी हैं।
HighLights
एलपीयू में हंगामे के बाद 10 दिनों के लिए कक्षाएं निलंबित
छात्र अपने घरों को लौट रहे, अभिभावक लेने यूनिवर्सिटी पहुंचे
विरोध प्रदर्शन के दौरान पांच संदिग्ध वॉकी-टॉकी के साथ गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की छात्रा से रेप के दावे का बाद छात्रों का प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि पुलिस को उसे रोकने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। 20 घंटों तक 20 घंटों तक जालंधर-फागवाड़ा हाईवे पर जाम लगा दिया जिससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया।
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब हालात काबू में हैं और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र अपने-अपने घर को लौटने लगे हैं। दरअसल, बढ़ते हुए उग्र प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। ऐसे में छात्र अपने घर को लौट रहे हैं।
पेरेंट्स बच्चों को लेने पहुंचे
हालात बेकाबू देख बच्चों के पेरेंट्स उन्हें लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। विश्वविद्यालय के बाहर भारी तादाद में बच्चे अपना सामान लिए परिजनों के साथ घर का रुख करते दिखे।
#WATCH फगवाड़ा, पंजाब। नियमित कक्षा (Regular Class) 10 दिन के लिए सस्पेंड होने के बाद LPU के कई सारे छात्र अपने घर जा रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 28, 2026
छात्रों के हिंसक विरोध के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) ने 28 सितंबर से 10 दिनों के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड कर दी हैं। pic.twitter.com/TGQ8Ey8zf0
पकड़े गए अज्ञात लोगों के पास से मिले वॉकी-टॉकी
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने कहा, "हमने पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक दरांती (हंसिया जैसा हथियार) और एक वॉकी-टॉकी बरामद की गई है। अब उन्हें हिरासत में लिया गया है।
#WATCH | Phagwara, Punjab | On students holding a protest at Lovely Professional University (LPU), 27th Battalion Commandant Gurmeet Kaur says, "We have apprehended five youths. A 'datar' (a sickle-like weapon) and a walkie-talkie set have been recovered from them. They will now… pic.twitter.com/ndiTrHM3yw
— ANI (@ANI) September 27, 2026
अब उन सभी लोगों से पूछताछ होगी। अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि वो सभी लोग कहां से हैं और वहां क्या करने के लिए आए थे।
यह भी पढ़ें- पंजाब का माहौल बिगाड़ने की साजिश! चितकारा और LPU में वायरल मैसेज की जांच में जुटी साइबर सैल और इंटेलिजेंस
