'दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा', LPU पहुंचे DGP ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
डीजीपी गौरव यादव ने LPU में हुए छात्र प्रदर्शन के बाद घटनास्थल का दौरा किया और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए। उन्होंने छात्रों की सुरक्षा का आश्वासन दिया।
HighLights
डीजीपी गौरव यादव ने LPU प्रदर्शन स्थल का दौरा किया
मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए
छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
जागरण संवाददाता, जालंधर। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार को हुए बवाल ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। विरोध प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि पुलिस की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा और आग लगा दी।
हालांकि अब हालात काबू में बताए जा रहे हैं और मान सरकार ने भी इस पर सख्त रवैया दिखाते हुए डीजीपी गौरव यादव को जांच के आदेश दिए हैं।
घटनास्थल पर पहुंचे डीजीपी
वहीं सोमवार को डीजीपी गौरव यादव तथा स्पेशल डीजीपी प्रवीण सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
विद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। इस मामले की जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए व्यापक स्तर पर बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | Lovely Professional University (LPU) matter | Phagwara, Punjab: Heavy Police deployment at Lovely Professional University (LPU) following the protest by students that turned violent yesterday. Punjab DGP Gaurav Yadav has also reached here. pic.twitter.com/SZwNxTwXUk
— ANI (@ANI) September 28, 2026
डीजीपी ने सुनी छात्रों की बात
रविवार को पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थिति पर नियंत्रण पाने तथा मौजूदा हालातों को देखते हुए ऐसा करना पड़ा था। प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की बात सुनी जाएगी।
नकारात्मक भूमिका निभाने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
इसके बाद मैनेजमेंट का पक्ष सुना जाएगा। डीजीपी ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में नकारात्मक भूमिका निभाने वाले तत्वों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस द्वारा व्यापक प्रयास किए जा रहे हैं।
