अपार शक्ति के मालिक थे भगवान महावीर स्वामी, समूची मानवता का किया था उद्धार
भगवान महावीर स्वामी ने केवल जैन धर्म ही नहीं बल्कि समूची मानवता की सेवा के लिए जीवन व्यतीत किया था। भले ही इस बार कोरोना महामारी के बीच भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण दिवस मनाया जा रहा है बावजूद इसके जिले के समूचे जैन समाज में भारी उत्साह है।

जालंधर, [शाम सहगल]। भगवान महावीर स्वामी अपार शक्ति के मालिक थे। केवल जैन धर्म ही नहीं, बल्कि समूची मानवता की सेवा के लिए भगवान महावीर स्वामी ने जीवन व्यतीत किया था। भले ही इस बार कोरोना महामारी के बीच भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याण दिवस मनाया जा रहा है, बावजूद इसके जिले के समूचे जैन समाज में भारी उत्साह है। समाज के प्रतिष्ठित सदस्यों ने कहा कि भगवान महावीर इंसान को इंसानियत का ज्ञान दे गए थे। इसकी पालना समाज द्वारा की जा रही है।
इंसान को इंसानियत से अवगत करवाया
एसएस जैन सभा के पूर्व अध्यक्ष समाज रत्न, संघ गौरव व सुश्री श्रावक रत्न अवार्ड से अलंकृत राजेश जैन लोहे वाले बताते है कि भगवान महावीर द्वारा की गई तपस्या युगों-युगों तक मानवता का उद्धार करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी ने इंसान को इंसानियत से अवगत करवाया था। इसे समाज कभी भी भूला नहीं सकता है।
सद्भावना के मार्ग पर चलने को किया प्रेरित
उद्योगपति पुनीत जैन ने बताया कि भगवान महावीर ने कहा था कि अगर इंसान अहिंसा व परमोधर्म को अपना ले तो वह जीवन में कभी भी कष्ट नहीं पा सकता। भगवान महावीर ने इंसान को सद्भावना के मार्ग पर चल कर आगे बढ़ने को प्रेरित किया था।
भगवान महावीर की शरण सबसे उत्तम
उद्योगपति विनोद जैन ने कहा कि भगवान महावीर का ध्यान करने मात्र से ही मन मंगलमयी हो जाता है। उन्होंने कहा कि मोक्ष की प्राप्ति के लिए भगवान महावीर की शरण सबसे उत्तम मार्ग है।
भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलें
उद्योगपति राजीव जैन ने कहा कि भगवान महावीर की शरण में आने वाले में न तो गलत धारणा पैदा होती है व न ही मन में दुर्बलता आती है। इसलिए भगवान महावीर के बताए मार्ग पर चलकर ही मोक्ष की प्राप्ति की जा सकती है।
जीव रक्षा को लेकर भी दी प्रेरणा
गोल्ड कारोबारी पुनीत जैन बताते है कि भगवान महावीर स्वामी ने जीव रक्षा को लेकर भी प्रेरणा दी थी। जिसे जीवन में अपनाए जाने की जरूरत है। जो इंसान में मन में जीव रक्षा की भावना को विकसित कर लेता है, उसके मन में दया भावना का आना स्वाभाविक है।
भगवान व संतों की जीवनी से सीख की जरूरत
जैना इंडस्ट्री के एमडी ओपी जैन बताते है कि भगवान महावीर स्वामी की जीवनी अपने आप में मानवता के लिए प्रेरणा है। इसे जानकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। हर इंसान को भगवान व संतों की जीवनी से ज्ञान लेना चाहिए।
घर पर रहकर करें भगवान महावीर की उपासना
उद्योगपति परगुन जैन बताते है कि भगवान महावीर की जयंती मनाने में इस बार खास सावधानी बरतनी होगी। कोरोना महामारी के लेकर सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए इस पवित्र पर्व को मनाना होगा। इसके लिए घर की चारदीवारी में रहकर भगवान महावीर स्वामी की उपासना करनी चाहिए।
दीपमाला करके पर्व को मनाएं
उद्योगपति लक्षित जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी अपार शक्ति के मालिक थे। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी कोविड-19 के दौर के बीच सभी को घरों में रहकर व दीपमाला करके इस पर्व को मनाना चाहिए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।