विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जबरन मतांतरण के आरोप में तरतनारन में चर्च पर हमला, प्रभु यीशु और मां मरियम की मूर्ति तोड़ी; पादरी की कार जलाई

By DeepikaEdited By:
Published: Wed, 31 Aug 2022 08:52 AM (IST)

गांव ठक्करपुरा ईसाई समुदाय का गढ़ माना जाता है। मंगलवार रात आधा दर्जन लोग चर्च में आए। इस दौरान एक ...और पढ़ें

तरनतारन में टूटी मिली प्रभु यीशु और मां मरियम की मूर्ति। (जागरण)
तरनतारन में टूटी मिली प्रभु यीशु और मां मरियम की मूर्ति। (जागरण)

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन: पंजाब में मतांतरण की बढ़ रही घटनाओं के बीच में जबरन मतांतरण का आरोप लगाकर कुछ युवकों ने थाना पट्टी के गांव ठक्करपुरा में मंगलवार देर रात चर्च में दाखिल होकर प्रभु मसीह यीशु और मां मरियम की मूर्ति को तोड़ डाला। युवकों ने पटके पहन रखे थे। उन्होंने पादरी की कार को भी जला दिया। 

युवकों ने गार्ड के माथे पर पिस्तौल तानकर तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब श्री अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने ईसाई मिशनरियों द्वारा जबरन मतांतरण के खिलाफ एक बयान जारी किया था। बता दें कि, गांव ठक्करपुरा ईसाई समुदाय का गढ़ माना जाता है। यहां वर्षों से प्रभु यीशु और मां मरियम की पुरानी और सूंदर मूर्ति लगी हुई है। 

मौके पर पहुंचे एसपी और डीएसपी समेत कई पुलिस अधिकारी

एक नौजवान ने चर्च में विराजमान प्रभु यीशु और मां मरियम की मूर्ति को बुरी तरह से खंडित करते उनके सिर उतार दिए। नौजवान मूर्ति के सिर अपने साथ ले गए। जाते समय उन्होंने गार्ड से भी मारपीट की। इस घटना का पता चलते ही एसपी विशालजीत सिंह, डीएसपी सतनाम सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना से ईसाई समुदाय के लोगों में गुस्सा पाया जा रहा है।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपित, घटना की जांच जारी 

पास्टर सोखा मसीह ने कहा कि ईसाई धर्म इस घटना की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सामूहिक भाईचारे की भावनाओं को आहत करने वालों के खिलाफ करवाई की जाए। उधर, एसएसपी रंजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि चर्च में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए आरोपितों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त करवाई करने के आदेश दिए गए हैं। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

यह भी पढ़ेंः- Jalandhar Today 31st August 2022: शहर में कई स्थानाें पर आज लगेंगे फ्री वैक्सीनेशन कैंप; जानें और क्या है खास

Koo App

CM @BhagwantMann ordered probe into desecration & fire incident in church at Bakarpura,Tarn Taran. CM condemned this heinous incident & asserted that no one will be allowed to disturb communal harmony. CM directed @DGPPunjabPolice to minutely probe into this unpardonable incident.

- CMO Punjab (@CMOPb) 31 Aug 2022