Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lata Mangeshkar Death: लता मंगेशकर के प्रिय निर्देशक थे यश चोपड़ा, अमर हो गए पंजाबी परिवार पर बनी DDLJ के गीत

    Lata Mangeshkar Latest News जब लता जी 75 वर्ष की हुई थी तब यश चोपड़ा ने खुद बीबीसी के लिए आलेख में लिखा था कि मैं उनकी आवाज को भगवान की देन मानता हूं। हम भाग्यशाली हैं कि उनकी आवाज सदैव हमारे साथ रहेगी।

    By Vinay KumarEdited By: Updated: Sun, 06 Feb 2022 12:23 PM (IST)
    Hero Image
    Lata Mangeshkar Death Latest News: आज भी डीडीएलजे का मेरे खवाबों में कोई आए गीत लोगों की जुबां पर है।

    आनलाइन डेस्क, जालंधर। भारत की सुर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने अपने लंबे सिंगिंग करियर में अनेकों लोकप्रिय हिट्स दिए। उनकी जादुई आवाज में ऐ मेरे वतन के लोगों, जरा आंख में भर लो पानी जैसे गीत अमर हो गए। लता जी का पंजाबी गायकों और निर्देशकों के साथ भी गहरा नाता रहा। स्व. यश चोपड़ा, गीतकार साहिर लुधियानवी और गुलजार, गायक गुरदास मान सहित कई पंजाबियों के साथ उन्होंने काम किया। स्व. यश चोपड़ा जो कि संयुक्त पंजाब के लाहौर में पैदा हुए थे, उनके पसंदीदा निर्देशकों में एक थे। लता जी की गाए पुराने गीत तो कई प्रसिद्ध हैं लेकिन आज की पीढ़ी दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में उनके गाए गीत मेरे ख्वाबों में कोई आए... के लिए उन्हें सबसे ज्यादा याद करती है। प्रवासी पंजाबी परिवार की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म वर्ष 1995 में रिलीज होकर सुपरहिट हुई थी। फिल्म की स्टोरी सिमरन (काजोल) और राज (शाह रुख खान) की प्रेम कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब लता जी 75 वर्ष की हुई थी, तब यश चोपड़ा ने खुद बीबीसी के लिए लिखे आलेख में लिखा था कि मैं उनकी आवाज को भगवान की देन मानता हूं। हम भाग्यशाली हैं कि उनकी आवाज सदैव हमारे साथ रहेगी। बता दें कि दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के अलावा लता जी ने यश चोपड़ा की फिल्म वीर जारा में भी प्रसिद्ध- तेरे लिए हम हैं जीए.. गाया था। इस गीत में उनका साथ रूप कुमार राठौड़ ने दिया था। इसी फिल्म में गुरदास मान के साथ उन्होंने लोरी गीत में भी आवाज दी थी।  

    गजल गायक जगजीत सिंह के साथ की थी सजदा एल्बम

    लता मंगेशकर जी विभिन्न भाषाओं और अलग-अलग गायकों के साथ भी सहजता से गीत गाती थी। उनका हर अंदाज अलग होता था। फिर चाहे गजल गायन का क्षेत्र ही क्यों न हो। उन्होंने जालंधर में पढ़े प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह के साथ वर्ष 2012 में सजदा नाम की एलब्म रिलीज की थी। इसमें मेरी तस्वीर में रंग और किसका नहीं, दुआएं बनकर फिजा में उड़ा दिया मुझको, तुझसे मिलने की सजा देंगे, मौसम को इशारों से और किसकों कातिल मैं कहूं गजलें लोगों ने काफी पसंद की थी।