विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घर बैठे टाइपिंग का काम करना युवती को पड़ा भारी, कंपनी ने सैलेरी देने की बजाय ऐसे लगाया हजारों रुपये का चूना

By Vikas KumarEdited By:
Published: Sun, 18 Apr 2021 11:39 AM (IST)

करतारपुर की छात्रा गगनदीप कौर से कई दिनों तक टाइपिंग का काम करवा कर आल इंडिया टाइपिंग कंपनी ने मेहनताना ...और पढ़ें

करतारपुर की कालेज छात्रा से टाइपिंग का काम करवाने के बाद सैलेरी देने के बजाय उससे ठगी कर ली गई।
करतारपुर की कालेज छात्रा से टाइपिंग का काम करवाने के बाद सैलेरी देने के बजाय उससे ठगी कर ली गई।

जालंधर, जेएनएन। करतारपुर के खानके फतेहगढ़ की रहने वाली कालेज छात्रा गगनदीप कौर से कई दिनों तक टाइपिंग का काम करवा कर मेहनताना नहीं दिया गया। उसे मेहनताना देने के बजाय कोर्ट केस की धमकी देकर हजारों रुपये ठगी कर ली गई। बिहार के दो युवकों के खिलाफ साइबर सेल ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

आल इंडिया टाइपिंग जाब नाम की कंपनी की एक लड़की ने खुद को गुजरात से होने की बात कह कर गगनदीप कौर को फोन किया। उसने कहा कि वह घर बैठे टाइपिंग का काम करे तो उसे हर महीने 17,500 रुपये पगार मिलेगी। इसके बाद उसे छह दिन के भीतर 700 फार्म भरने के लिए कहा गया। काम खत्म करने के बाद कंपनी की तरफ से फोन आया कि उसने काम गलत किया है। ऐसे में पैसे देने के बजाय उससे 6999 रुपये मांगे गए। उसने डर के कारण पैसे उनके दिए अकाउंट नंबर में डाल दिए। इसके बाद उसे फिर से काम दिया गया, लेकिन काम के बाद कोर्ट केस की धमकी देकर उससे उल्टा 6999 रुपये और ले लिए गए। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि बिहार के नवादा के राहुल कुमार सिंह व कृष्ण मुरारी लोगों को ठग रहे हैं।

--------------------

यह भी पढ़ेंः जालंधर में ग्राहक फंसाकर अजनाला में बनाते थे कार्ड

जालंधर। नकली आयुष्मान कार्डबना कर लोगों के ठगी करने के मामले में आरोपित पिता सतपाल और उसके बेटे अनमोल के खिलाफ शनिवार को भी कई शिकायतें आ गई। शिकायत करने वालों ने बताया कि उन्होंने भी दोनों ने आयुष्मान कार्ड बनवाया था लेकिन उनको कार्ड दो दिन बाद मिलता था। जांच में सामने आया है कि जालंधर सहित अन्य शहरों के अस्पतालों में जाकर दोनों पिता पुत्र कई ग्राहक फंसाते थे और फिर उनसे पैसे लेकर अजनाला जाकर एक साथ कई कार्ड बनाते और फिर बांटने आ जाते थे। एसओयू प्रभारी अश्विनी नंदा ने बताया कि दोनों पिता पुत्र ने सरकारी अस्पतालों सहित और भी जगह पर जाकर लोगों को फंसाया था। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में और शिकायतें आने की संभावना है। दोनों का रिमांड खत्म होने के बाद रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।