विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut कड़ी सुरक्षा में पहुंची श्री हरिमंदिर साहिब, माथा टेका, मीडिया से बनाए रखी दूरी

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 31 May 2021 10:51 AM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 11:39 AM (IST)

बालीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची। ...और पढ़ें

श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची कंगना रनोट। जागरण
श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंची कंगना रनोट। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। बालीवुड फिल्म अभिनेत्री कंगना रनोट (Kangana Ranaut) सोमवार सुबह अचानक श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में कड़ी सुरक्षा में पहुंची कंगना को देखने के लिए वहां जमा हो गए। मीडियाकर्मियों ने जब कंगना से बात करने का प्रयास किया तो उनके सुरक्षाकर्मियों ने धक्का मुक्की की। कंगना ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। 

कंगना इन दिनों अपने घर हिमाचल गई थी, जहां से वह माथा टेकने के लिए यहां पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच कंगना ने श्री हरिमंदिर साहिब में परिक्रमा की। इसके बाद वह श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए गई। करीब 45 मिनट कंगना श्री हरिमंदिर साहिब में रही, परंतु मीडिया से कोई भी बात नहीं की। मीडियाकर्मियों ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की, पर कंगना ने चुप्पी साधे रखी। 

कंगना के आने की सूचना के बाद पहले ही एक दर्जन पुलिस अधिकारी व 100 से अधिक पुलिसकर्मी सिविल व वर्दी में तैनात किए गए थे। रविवार से ही सूचनाएं मिल रही थी कि कंगना श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंच रही हैं। अचानक सुबह करीब सात बजे कंगना श्री हरिमंदिर साहिब माथा टेकने के लिए पहुंची।

बता दें, कंगना ने ट्विटर पर कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन पर टिप्पणी की थी। इसके बाद वह किसान संगठनों के निशाने पर आ गई थी। यही नहीं, कंगना ने एक महिला किसान पर भी टिप्पणी की थी। कहा था कि ऐसे लोग पैसों को लिए धरनों में जाते हैं। इसके बाद कई किसान संगठनों व उस महिला ने कंगना का कड़ा विरोध जताया था। बुजुर्ग महिला ने कंगना के खिलाफ अदालत में केस भी दायर किया हुआ है।

किसानों पर टिप्पणी को लेकर कंगना के खिलाफ पंजाब में अलग-अलग जगह पर शिकायत भी दी गई थी। इसके अलावा पंजाबी कलाकार दिलजीत दोसांझ व कंगना के बीच भी ट्विटर पर तीखा वार हुआ था। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर खरी खोटी सुनाई थी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।