आर्य समाज मंदिर में हुआ यज्ञ, अश्वनी डोगरा बोले- नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक महान क्रांतिकारी थेः
जालंधर में आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में रविवार को साप्ताहिक हवन करवाया गया। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने यज्ञ संपन्न करवाया। ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में साप्ताहिक हवन करवाया गया। यज्ञ के मुख्य यजमान सुभाष आर्य, इंदु आर्य और रसिक व नेहा वर्मा ने वेद मंत्रों के साथ हवन आहुति डाली। आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र विद्यालंकार ने यज्ञ संपन्न करवाया। आर्य समाज के महामंत्री हर्ष लखन पाल और प्रिया मिश्रा ने यज्ञ प्रार्थना करवाई। सुरेंद्र सिंह गुलशन ने ईश्वर भक्ति और देश भक्ति के गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुख्य वक्ता पूर्व अधिकारी दूरदर्शन केंद्र अश्विनी डोगरा ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए कहा कि वे एक महान क्रांतिकारी थे। उनका जन्म 23 जनवरी, 1897 को हुआ था। वह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी और बड़े नेता थे। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने के लिए उन्होंने जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन किया था।

उनका दिया 'जय हिंद' का नारा आज देश का नारा बन गया है। नेता जी ने ही 'तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा' जैसा नारा दिया था। उनकी दहाड़ से भारत में अंग्रेज शासन की जड़ें हिल गईं थी। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश आज लोग उनके बलिदान को भूलने लगे हैं। यह हमारे लिए शर्म कि बात है। हमें अपने क्रांतिकारियों को सदा याद करना चाहिए और उनकी कुर्बानियों को कभी नहीं भूलना चाहिए।आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि आर्य समाज लाहौर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने कहा था, 'आर्य समाज तो मेरी मां है, जिसने मुझे पैदा किया'।

इस अवसर पर अनु आर्य ,सृष्टि आर्या, सान्या आर्या, प्रवीण लखन पाल, भूपेंद्र उपाध्याय, चौधरी हरी चंद्र, सुभाष मेहता, हरि मंगल त्रिपाठी ,अनिल मिश्रा, अमित सिंह, नलिनी उपाध्याय, अर्चना मिश्रा, मंजू देवी, लाल साहब पटेल, अरुष कुमार दत्ता, मोहित खन्ना, अशोक धीर, वेद भाटिया, सुनीत भाटिया, सुरेंद्र खन्ना, रेवा खन्ना, जगदीश भाटिया, डिंपल भाटिया, विजय शर्मा, ललित मोहन कालिया, केदारनाथ शर्मा, नीतू मिश्रा, पूनम, विजय शर्मा, शिवम, हरविंदर सिंह बेदी, रविंदर कौर बेदी, संदीप अरोड़ा, गीतिका अरोड़ा, सुदर्शन आर्य आदि ने हिस्सा लिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।