Punjab Weather Update: जालंधर में बारिश और तेज हवाओं से उमस से राहत, अब आठ जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी
जालंधर में कुछ दिनों से बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आठ जून तक कोई चेतावनी नहीं है लेकिन इसके बाद तापमान बढ़ेगा और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले कुछ दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि होने की संभावना है।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जिले में कुछ दिनों में वर्षा और तेज हवाएं चल रही है। जिस कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। 41 डिग्री अधिकतम तापमान पहुंचने का अनुमान है। आने वाले दिनों सात डिग्री अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
आठ जून को न्यूनतम तापमान तक मौसम को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वीरवार को 20 न्यूनतम व 34 डिग्री अधिकतम तापमान रहा। आने वाले दिनों में कितना तापमान रहेगा।
- 5 जून को न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 34 डिग्री तापमान रहा।
- 6 जून को न्यूनतम तापमान 21 डिग्रीऔर 35 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
- 7 जून को न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम 37 डिग्री तापमान रहा।
- 8 जून को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और 39 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
- 9 जून को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और 40 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।
- 10 जून को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।
- 11 जून को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।