विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Weather Update: शहर में आज खिलेगी तेज धूप, ठंडी हवाएं भी चलेंगी

By Ankit SharmaEdited By: Deepika
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:56 AM (IST)

Jalandhar Weather Update जालंधर शहर में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। अब सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ ...और पढ़ें

शहर में आज धूप निकलेगी। (सांकेतिक तस्वीर)
शहर में आज धूप निकलेगी। (सांकेतिक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update: शनिवार को शहर में आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। आज शहर में अच्छी धूप खिलती हुई नजर आएगी। इसके साथ-साथ दिन भर ठंडी हवाएं भी चलेंगी, जिस वजह से दोपहर के समय होने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।

मौसम में देखा जा रहा है काफी परिवर्तन

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। एक दिन पहले यानी कि शुक्रवार की बात करें तो तब भी अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहा था। तापमान में लगभग आधे का अंतर होने की वजह से मौसम में काफी परिवर्तन देखा जा रहा है। यह अंतर आने वाले दो-चार दिनों में भी देखा जा सकेगा।

सुबह और शाम के समय बढ़ी ठंडक

मौसम विशेषज्ञ डा दलजीत सिंह ने कहा कि यूं तो अक्टूबर महीने में ही ठंडक बढ़ जाती है। मगर मौजूदा समय में आ रहे परिवर्तन की वजह से अभी भी दिन के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ तड़के सुबह और शाम के समय ठंडक अपना असर दिखाने लगी पड़ी है। तेज हवाएं अपना प्रभाव डाल रही हैं।

ठंडी और बाहरी चीजों से रखें परहेज

डाक्टर शशांक शर्मा का कहना है कि मौसम में आए बदलाव के चलते पहनावे में सबसे पहले चेंज लाना चाहिए। इसमें खासकर बच्चों और वृद्धों को बदलते हुए मौसम से बचाना जरूरी है। ठंडी और बाहरी चीजों के सेवन से परहेज रखें। साथ ही तबियत खराब होने पर डाक्टर की सलाह से ही दवाई ले।

यह भी पढ़ेंः- धनतेरस पर करें शुभ खरीदारी, बाजार में आफर्स की भरमार; लुधियाना में एक हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

यह भी पढ़ेंः-Jalandhar Today 22nd October: कई स्थानों पर लगेंगे वैक्सीनेशन कैंप, जानिए और क्या खास है आज