विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Weather Update : शहर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, उमस अभी भी बरकरार

By Vinay KumarEdited By:
Published: Fri, 08 Jul 2022 07:54 AM (IST)Updated: Fri, 08 Jul 2022 03:20 PM (IST)

Jalandhar Weather Update मौसम विभाग की माने तो अभी पांच-छह दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है और ...और पढ़ें

Jalandhar Weather Update जालंधर में शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी। (सांकेतिक)
Jalandhar Weather Update जालंधर में शुरू हुई हल्की बूंदाबांदी। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Weather Update : शहर में शुक्रवार दोपहर हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने लग पड़ी है। हालांकि अभी उमस बरकरार है क्योंकि अभी तक शहर में पाकेट रेन होने की वजह से तापमान में गिरावट नहीं आई थी। अगर अब मौसम ऐसा ही रहता है तो तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं निचले क्षेत्रों में बरसात की वजह से जलभराव की समस्या भी खड़ी हो जाएगी।

ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग की माने तो अभी पांच-छह दिन ऐसा ही मौसम बना रहने की संभावना है और ठंडी हवाओं के साथ साथ अंडर शावर भी चल सकते हैं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। उल्लेखनीय है कि बीते सप्ताह मौसम सुहावना रहने के चलते तापमान लुढ़ककर 29.4 डिग्री सेल्सियस रह गया था। वहीं इस सप्ताह गर्मी के प्रकोप व उमस के चलते फिर से इजाफे के साथ 33 डिग्री का आंकड़ा छू गया है। गर्मी तथा उमस का असर शहर के बाजारों पर भी पड़ गया है। इस कारण शहर के बाजार दिन भर सुने रह रहे हैं।

आने वाले दिनों तक यथावत रहेगा मौसम

इस बारे में मौसम विशेषज्ञ डा. विनित शर्मा बताते है कि अभी तक कमजोर मानसून के चलते एक दिन की बारिश के बाद खिल रही धूप के कारण उमस बढ़ रही है। वहीं, आने वाले कई दिनों तक मौसम यथावत रहेगा। उन्होंने कहा कि जुलाई के मध्यांतर के बाद रोजाना आसमान में बादल खिले रहने व बारिश की संभावना प्रबल है। उन्होंने कहा कि इस बार मानसून की बरसात जुलाई मध्यांतर से लेकर अगस्त तक रहेगी।

यह भी पढ़ेंः- Loot In Jalandhar: रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने पहुंचे युवक से रामा मंडी फ्लाइओवर पर लूट, सोने की चैन व लाइसेंसी पिस्तौल ले फरार हुए लुटेरे

यह भी पढ़ेंः-जालंधर निगम के नए कमिश्नर दविंदर सिंह ने संभाला पदभार, करोड़ों के प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करवाना होगा बड़ा चैलेंज