Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 12th Oct 2021 : सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है जालंधर में आज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Tue, 12 Oct 2021 06:28 AM (IST)

    जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज। कहां किस समय सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी।

    Hero Image
    जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार, 12 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवन यज्ञ

    मां चिंतपूर्णी मंदिर, माई हिरां गेट में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।

    दुर्गा स्तुति का पाठ

    श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड में सामूहिक मां दुर्गा स्तुति का उच्चारण सुबह 8 बजे से।

    प्राचीन हनुमान मंदिर, चौक सूदां में मां दुर्गा स्तुति का पाठ सुबह 8.30 बजे।

    मां दुर्गा पूजा

    न्यू सब्जी मंडी मकसूदां में मां दुर्गा पूजा रात आठ बजे से।

    वैक्सीन कैंप

    सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे से।

    कनवेंशन

    गढ़ा रोड पर स्थित पिम्स में कनवेंशन सुबह 11 बजे से।

    भजन संध्या

    गीता मंदिर, अर्बन एस्टेट फेस वन में नवरात्र को लेकर भजन संध्या रात 8 बजे।

    रामलीला का मंचन

    जय श्री राम रेलवे डेमोक्रेटिक क्लब व वेलफेयर सोसायटी की तरफ से रामलीला रात 9.30 बजे।

    मां अन्नपूर्णा मंदिर, कोट किशन चंद में रामलीला का मंचन रात दस बजे से।

    भगवान शिव मंदिर, लाडोवाली रोड की तरफ से रामलीला का मंचन रात दस बजे।

    होशियारपुर में यह रहेगा खास

    धरने

    होशियापुर के गढ़दीवाला में कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 370वें दिन में पहुंचा। मुकेरियां में टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 366वां दिन।

    टांडा उड़मुड़ : कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 376वें दिन में करेंगे रोष प्रदर्शन समय सुबह 10 बजे।

    गढ़शंकर : निरंतर 338वें दिन धरने के मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहिंदू किसान सभा द्वारा रोष धरना। समय सुबह 12 बजे होगा।

    होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स होशियारपुर में चल रहे जम्हूरी किसान सभा व कुल हिंदू सभा के दिन रात का धरना को 338वें दिन में पहुंच गया।