Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jalandhar Today 26th October 2022: सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    By Jagran NewsEdited By: Vinay kumar
    Updated: Wed, 26 Oct 2022 07:34 AM (IST)

    जालंधर में आज धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। वहीं सरकारी सेंटरों में वैक्सीन लगेगी। सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल में सुबह 9 बजे से वैक्सीनेशन कैंप लगेगी। वहीं सीएचसी बस्ती गुजां में सुबह 10 बजेव पीएचसी गढ़ा में सुबह 10.30 बजे से वैक्सीन लगेगी।

    Hero Image
    जालंधर में सिविल अस्पताल में वैक्सीनेशन कैंप सुबह 9 बजे लगेगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं। 26 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। बुधवार को धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन होंगे। वहीं सरकारी सेंटरों में कोरोना वैक्सीन लगेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैक्सीनेशन कैंप

    सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्कूल में सुबह 9 बजे से।

    सीएचसी बस्ती गुजां में सुबह 10 बजे से।

    पीएचसी गढ़ा में सुबह 10.30 बजे से।

    हवन यज्ञ

    श्री चिंतपूर्णी मंदिर माई हीरा गेट में हवन यज्ञ सुबह 7 बजे।

    प्रभात फेरी

    कार्तिक मास को लेकर चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर से प्रभातफेरी प्रताप बाग से सुबह 6.30 बजे से।

    बाला जी की चौकी

    श्री कष्ट निवारण बालाजी मंदिर बाजार शेखा में भजन संध्या शाम सात बजे से, भजन गायक दीपक सरगम तथा विधायक रमन अरोड़ा भजनों के साथ लगाएंगे हाजिरी, सुंदर सजा सोने चांदी का बालाजी का दरबार।

    बैठक

    डेंगू के विषय पर सिविल सर्जन आफिस में एसएमओज के साथ बैठक दोपहर 2 बजे।

    शिवसेना समाजवादी की बैठक तीन बजे अटारी बाजार स्थित आफिस में।