Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 27th August 2022 : सहगल बिरादरी जठेरों का मेला आज, जानिए और क्या खास है आज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 07:59 AM (IST)

    जालंधर में सहगल बिरादरी जठेरों का वार्षिक मेला 27 अगस्त यानी शनिवार को गांव तलहन में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें देश भर में रह रहे सहगल बिरादरी के परिवारों के सदस्य यहां जुटेंगे। मेले के दौरान जहां सहगल परिवारों के सदस्य धार्मिक रस्में तथा पूजा अर्चना करेंगे।

    Hero Image
    जालंधर में सहगल बिरादरी जठेरों का मेला आज मनाया जाएगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 27 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सहगल बिरादरी जठेरों का मेला आज

    सहगल बिरादरी जठेरों का वार्षिक मेला 27 अगस्त यानी शनिवार को गांव तलहन में भव्य रूप से मनाया जाएगा। जिसमें देश भर में रह रहे सहगल बिरादरी के परिवारों के सदस्य यहां जुटेंगे। मेले के दौरान जहां सहगल परिवारों के सदस्य धार्मिक रस्में तथा पूजा अर्चना करेंगे, वहीं संकीर्तन मंडली के सदस्य दिनभर प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। 

    जागरूकता अभियान

    रोटरी क्लब जालंधर ईस्ट की तरफ से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। यह जागरूकता अभियान सुबह 10 बजे डीएवी कालेज रोड से शुरू होगा।

    भगवान शनि देव पूजन 

    मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में भगवान शनि देव पूजन का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। इसका आगाज हवन यज्ञ साथ किया जाएगा।

    फ्री वैक्सीन कैंप

    15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा। अपाहिज आश्रम एच एम वी रोड में भी फ्री वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 10 बजे से किया जाएगा।

    योगा कैंप

    आदर्श नगर पार्क में फ्री योगा कैंप सुबह 6 बजे से होगा। जिसमें लोगों को योग साधना के माध्यम से बीमारियों से मुक्ति पाने के बारे में बताया जाएगा।

    हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner