Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 26th October 2021 : सिविल सर्जन ऑफिस में मिनिस्ट्रियल स्टाफ की हड़ताल सुबह 9 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Tue, 26 Oct 2021 07:26 AM (IST)

    जालंधर में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सुबह 9 बजे सेहत विभाग के सिविल सर्जन ऑफिस में स्टाफ कलम छोड़ हड़ताल करेगा। यह हड़ताल सिविल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भी रहेगी। शहर सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में हाकी की गेम का लुफ्त उठा सकेंगे।

    Hero Image
    सिविल सर्जन आफिस में आज मिनिस्ट्रियल स्टाफ हड़ताल पर रहेगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज मंगलवार , 26 अक्टूबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। मंगलवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा सुबह 9 बजे सेहत विभाग के सिविल सर्जन ऑफिस में स्टाफ कलम छोड़ हड़ताल करेगा। यह हड़ताल सिविल अस्पताल और ईएसआई अस्पताल में भी रहेगी। शहर सुरजीत हाकी टूर्नामेंट में हाकी की गेम का लुफ्त उठा सकेंगे और शाम को छोटी बारादरी में कीर्तन दरबार से संगत निहाल होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हवन यज्ञ

    मां चिंतपूर्णी मंदिर, मिट्ठा बाजार में हवन यज्ञ सुबह सात बजे।

    ई-वीक सेलिब्रेशन

    पीटीयू में ई-वीक सेलिब्रेशन सुबह 11 बजे से।

    हड़ताल

    मिनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से कलम छोड़ हड़ताल सिविल सर्जन ऑफिस में सुबह 9 बजे से।

    हाकी टूर्नामेंट

    आर्मी के कटोच स्टेडियम में सुरजीत हाकी टूर्नामेंट दोपहर दो बजे।

    कीर्तन दरबार

    छोटी बारादरी रोड पर स्थित पिम्स की ग्राउंड कीर्तन दरबार शाम 6 बजे से।

    बाला जी की चौकी

    श्री कष्ट निवारण बाला जी की चौकी रात आठ बजे से।

    होशियारपुर में आज यह रहेगा खास

    भागवत कथा

    मुकेरियां: गांव सनियाल में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का दूसरा दिन, दोपहर 12 से तीन बजे तक।

    वालीबाल

    मुकेरियां: धन-धन शहीद बाबा दीप सिंह स्पोट्र्स क्लब पुराना भंगाला में वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन।

    धरना

    गढ़दीवाला: कृषि सुधार कानून के विरोध में गन्ना संघर्ष कमेटी मानगढ़ टोल प्लाजा का धरने का 383वें दिन में प्रवेश।

    मुकेरियां : टोल प्लाजा हरसा मानसर पर धरने का 379वां दिन।

    टांडा उड़मुड़: कृषि सुधार कानून के खिलाफ चौलांग टोल प्लाजा पर दोआबा किसान कमेटी व इलाके के किसानों का धरना 389वें दिन में प्रवेश।

    गढ़शंकर: मास्टर बलवीर सिंह व मक्खन सिंह पारोवाल की अध्यक्षता में कुलहंिदू किसान सभा द्वारा रोष धरना 351वें दिन में प्रवेश।

    होशियारपुर : जिला कांप्लेक्स में चल रहे जमहूरी किसान सभा व कुलहंिदू सभा के दिन रात का धरना 350वें दिन में पहुंचा।