Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 28th August 2022: आर्य समाज मंदिर में सम्मेलन सुबह 10 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    By Vinay KumarEdited By:
    Updated: Sun, 28 Aug 2022 08:55 AM (IST)

    जालंधर में आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे।

    Hero Image
    जालंधर में आर्य समाज मंदिर में सम्मेलन सुबह 10 बजे होगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 28 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आर्य सम्मेलन

    आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

    आज निकाला जाएगा नगर कीर्तन

    श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव को लेकर शहर में नगर कीर्तन का आयोजन रविवार को होगा। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन से तड़के 6 बजे शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए गुरु घर में संपन्न होगा। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुआई में निकाले जा रहे नगर कीर्तन में जिले भर से संगत शामिल होगी।

    पौधारोपण अभियान

    लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम एचएमवी कालेज रोड पर स्थित अपाहिज आश्रम में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

    योगा कैंप के दौरान बताएंगे बेहतर स्वास्थ्य के गुर

    आदर्श नगर पार्क में योगा कैंप का आयोजन सुबह 7.30 बजे से होगा। इस दौरान लोगों को जहां योग के लाभ के बारे में बताया जाएगा वहीं बेहतर स्वास्थ्य के गुरु भी दिए जाएंगे। इस दौरान प्रसिद्ध योगाचार्य लोगों को विभिन्न योग साधनों के बारे में विस्तार के साथ जानकारी देंगे।

    हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 9:30 बजे से किया जाएगा।

    भजन संध्या

    सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।