Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 23th October 2022: श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज

    जालंधर में सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। जानिए और क्या खास है शहर में आज।

    By Sham Sehgal Edited By: Vinay kumarUpdated: Sun, 23 Oct 2022 08:56 AM (IST)
    Hero Image
    Jalandhar Today News : जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे होगा।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं 17 अगस्त को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भजन संध्या

    सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।

    बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए आज होगी वाकाथन

    लोगों को बेहतर स्वास्थ्य का संदेश देने के लिए रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट तथा इनरव्हील क्लब की तरफ से वाकाथन का आयोजन सुबह 6 बजे न्यू रूबी अस्पताल से होगा। जो शहर के विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी।

    राशन वितरण समारोह

    बीबी नानकी की चैरिटेबल ट्रस्ट की तरफ से श्री मेला राम मंदिर सैंदा गेट में राशन वितरण समारोह का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।

    पौधारोपण अभियान

    लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम गुलाब देवी रोड नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

    आर्य सम्मेलन

    आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।

    हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम जालंधर विहार में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।