Jalandhar Today 6th Novembor 2022: श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या शाम 6 बजे, जानिए और क्या खास है आज
सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। जानिए और क्या खास है जालंधर में आज।
जागरण संवाददाता, जालंधर। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं। 6 नवंबर को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां है।
भजन संध्या
सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में भजन संध्या का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। जिसमें हाजिरी लगाने वाले गायकों को प्रबंधक कमेटी की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
भागवत कथा
श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की तरफ से श्री मद भागवत कथा का आयोजन शाम 7 बजे से होगा। जिसमें जिले भर से श्रद्धालु शामिल होंगे। आरती पूजा करने के उपरांत गुरु का अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।
पौधारोपण अभियान
लायंस क्लब जालंधर की तरफ से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए पौधारोपण मुहिम चलाई जाएगी। यह मुहिम राजेंद्र नगर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कॉलोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसकी शुरुआत हवन यज्ञ के साथ की जाएगी। इस दौरान जिलेभर से आर्य समाज के परिवार शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे। इसके उपरांत संकीर्तन मंडली के सदस्य प्रभु महिमा का गुणगान करेंगे। वही आर्य विद्वान आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डालेंगे।
हवन यज्ञ
शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां बगलामुखी धाम जालंधर विहार में मां बगलामुखी हवन यज्ञ का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 9 बजे से किया जाएगा।
------------
बस्ती गुजां में भजनों पर झूमे श्रद्धालु
जालंधर : भारत विकास परिषद जालंधर समर्पण शाखा व शंभू मंदिर ट्रस्ट बस्ती गुजां द्वारा शनिवार को तुलसी विवाह का आयोजन हुआ। इसमें ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया गया। भगवान शालिग्राम व माता तुलसी विवाह की तमाम रस्में विधिवत पूरी की गईं। जीडी कुंद्रा परिवार की तरफ से शगुन व मेहंदी की रस्म अदा की गई। इसी तरह वर पक्ष की तरफ से मनु अबरोल परिवार ने शादी की रस्में अदा की।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।