Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Today 28th October 2022: 15 से 18 साल के किशाेराें काे आज लगेगी वैक्सीन; जानें और क्या है खास

    By Jagran NewsEdited By: Vipin Kumar
    Updated: Fri, 28 Oct 2022 07:59 AM (IST)

    Jalandhar Today 28th October 2022 शहर में एक बार फिर वैक्सीनेशन की रफ्तारप बढ़ गई है। आज शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा।

    Hero Image
    Jalandhar Today 28th October 2022: जालंधर में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज। (फाइल फाेटाे)

    जागरण संवाददाता, जालंधर। Jalandhar Today 28th October 2022: 15 वर्ष से लेकर 18 वर्ष तक के किशोरों को वैक्सीन की डोज लगाने को लेकर सेहत विभाग ने कमर कस ली है। इस क्रम में शहर में विभिन्न जगहों पर कैंप लगाए जाएंगे। जिसके तहत सिविल अस्पताल में वैक्सीन कैंप का आयोजन सुबह 9 बजे होगा। इस दौरान लोगों को कोरोना से खुद की रक्षा करने को लेकर जागरूक भी किया जाएगा। इसी तरह सरकारी हेल्थ सेंटर गढ़ा में फ्री वैक्सीन कैंप सुबह 9 बजे, सरकारी हेल्थ सेंटर धनोवाली, राधा स्वामी सत्संग घर जेल रोड, सरकारी हेल्थ सेंटर मकसूदां में सुबह 9 बजे से होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    - सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट

    सुरजीत हॉकी सोसायटी की तरफ से हॉकी टूर्नामेंट बल्टर्न पार्क में सुबह 11 बजे से होगा। जिसमें देश भर से टीमें शामिल होकर मैच खेलेंगी। इस दाैरान कई राेमांचक मुकाबले हाेने के आसार है।

    - प्रभातफेरी

    चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में कार्तिक मास को लेकर प्रभातफेरी तड़के 6 बजे से निकाली जाएगी। जो मंदिर प्रांगण से शुरू होकर विभिन्न इलाकों से होते हुए संपन्न होगी। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की तरफ से लंगर लगाकर तथा पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया जाएगा।

    - हवन यज्ञ

    शहर में विभिन्न धार्मिक स्थानों में रोजाना होने वाले हवन यज्ञ जारी हैं। इस क्रम में मां चिंतपूर्णी मंदिर माई हिरां गेट में सुबह 7 बजे, प्राचीन शिव मंदिर गुड़ मंडी, श्री कृष्ण मंदिर छोटा अली मोहल्ला, प्राचीन शिव मंदिर दोमोरिया पुल में हवन एक सुबह 7:30 बजे से किया जाएगा।

    - भजन संध्या

    सिद्ध शक्ति पीठ मां त्रिपुरमालिनी मंदिर में भजन संध्या रात 7.30 बजे से होगी। इस आयाेजन काे लेकर भक्ताें में उत्साह देखा जा रहा है।

    - कीर्तन दरबार

    गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर सेंट्रल टाउन में कीर्तन दरबार का आयोजन रात 8 बजे से होगा। जिसमें श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी शबद गायन के साथ हाजिरी लगाएंगे।

    यह भी पढ़ें-Ludhiana Cycle Valley का इंफ्रास्ट्रक्चर पूरा, बिरला ग्रुप सहित 5 कंपनियाें ने प्लांट लगाने काे खरीदी जमीन

    यह भी पढ़ें-Punjab CLU Scam: नवजोत सिद्धू की अदालत में पेशी आज, वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये दर्ज करवाएंगे बयान

    comedy show banner