Jalandhar Today 24th Januaryः शहर में गूंजेंगे जय जय श्री राम के जयघोष, जानिए और क्या खास है आज जालंधर में
Jalandhar Today 24th Januaryः अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। एक तरफ जहां विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोगों क ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। जालंधर में आज क्या खास है। कहां किस समय सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। कौन बड़ी शख्सियत आज शहर में होगी, इस सबकी जानकारी रोजाना आपको जागरण डाट काम पर मिलेगी। आइए, नजर डालते हैं आज रविवार, 24 जनवरी को 'नगर में आज' क्या-क्या, कहां-कहां होने वाला है।
-संपर्क अभियान
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण को लेकर शहरवासियों में भारी उत्साह है। एक तरफ जहां विभिन्न संस्थाओं की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ धन संग्रहित करके अयोध्या भेजा जा रहा है। इसी क्रम में 24 जनवरी को सूर्य एंक्लेव व गुरु गोबिंद सिंह एवेन्यू में संपर्क अभियान चलाकर लोगों को मंदिर निर्माण में सहयोग देने की अपील की जाएगी। इसी तरह बाबा लाल दयाल आश्रम बस्ती गुजां में धन संग्रहित किया जाएगा। सुबह 11 बजे होने वाले इस आयोजन में जिले भर से संत समाज के सदस्य शामिल होंगे।
-जागरूकता अभियान
लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पटेल चौक में ट्रैफिक पुलिस की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करने के साथ-साथ सरकारी नियमों तथा आदेशों को मानने की हिदायत दी जाएगी। यह अभियान सुबह 11 बजे शुरू होगा।
-आर्य सम्मेलन
आर्य समाज मंदिर भगत सिंह कालोनी में आर्य सम्मेलन का आयोजन सुबह नौ बजे से होगा। इस दौरान जिलेभर से श्रद्धालु शामिल होकर यज्ञ में आहुतियां देंगे।
-ट्रेड फेयर
देश भगत यादगार हाल में अपेक्स ट्रेड फेयर का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। जिसमें विभिन्न प्रकार के उत्पादों के स्टाल लगाए जाएंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।