Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jalandhar Politics: पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़ के खिलाफ नगर निगम में धरना, जमीन पर कब्जे का आरोप

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Wed, 03 Aug 2022 12:02 PM (IST)

    जालंधर में एसजीपीसी सदस्य परमजीत सिंह रायपुर का आरोप है कि उनकी कीमती जमीन पर सरबजीत सिंह मक्कड़ व जगत प्रकाश ने कब्जा कर लिया है। कई वर्षों से नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन जांच में ही फंसे हैं। सारे सबूत होने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं करते।

    Hero Image
    जालंधर में नगर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए एसजीपीसी सदस्य परमजीत रायपुर।

    जागरण संवाददाता, जालंधर। पिछले दिनों भाई भूपेंद्र सिंह मक्कड़ को लेकर सुर्खियों में आए जालंधर कैंट के पूर्व विधायक और भाजपा नेता सरबजीत सिंह मक्कड़ फिर मुश्किल में पड़ गए हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के सदस्य परमजीत सिंह रायपुर ने उनके खिलाफ नगर निगम में धरना शुरू कर दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रायपुर का आरोप है कि उनकी कीमती जमीन पर सरबजीत सिंह मक्कड़ के अलावा एक हिस्से पर जगत प्रकाश ने कब्जा कर लिया है। इनका कहना है कि कई वर्षों से नगर निगम के अधिकारी और जिला प्रशासन जांच में ही फंसे हैं। सारे सबूत होने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

    बुधवार को नगर निगम के बाहर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी। 

    उनका आरोप है कि सरबजीत सिंह मक्कड़ और जगत प्रकाश ने उनकी जमीन पर बिना मंजूरी निर्माण भी किया है और बार-बार शिकायत के बावजूद भी निर्माण नहीं रोका जा रहा। परमजीत सिंह रायपुर ने कहा कि वे स्थानीय निकाय मंत्री डा. इंद्रबीर सिंह निज्जर को भी शिकायत दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परमजीत सिंह रायपुर के धरने को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए थे और भारी गिनती में पुलिस बल तैनात था। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रही है। 

    भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं मक्कड़

    सरबजीत सिंह मक्कड़ ने भाजपा की टिकट पर जालंधर छावनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वह अकाली दल बादल को छोड़कर चुनाव से कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्हें करारी शिकस्त मिली थी। जालंधर कैंट से कांग्रेस के परगट सिंह लगातार तीसरी बार विजयी रहे थे। दूसरे स्थान पर आप के प्रत्याशी सुरिंदर सिंह सोढी रह थे।

    भाई का मामला भी रहा सुर्खियों में 

    पिछले दिनों सरबजीत सिंह मक्कड़ के भाई भूपेंद्र सिंह मक्कड़ ने भाजपा नेता मुकेश पुरी उर्फ मोनू पुरी पर घर से 50 लाख कैश, हीरे और स्वर्ण आभूषण चुराने के आरोप लगाया था। वहीं, मोनू पुरी ने कहा था कि मक्कड़ उनकी प्रापर्टी हड़पना चाहते हैं क्योंकि रुपये उधार देने के बदले उन्होंने उनकी प्रापर्टी के कागजात अपने पास रखे हुए हैं। यह मामला पुलिस तक भी पहुंचा है।