जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार मेजर सिंह का निधन, मीडिया कर्मियों में शोक की लहर
स्व. मेजर सिंह पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव थे। इससे पहले वह इसके अध्यक्ष रहे। वे कुछ समय तक आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे। उनका अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में होगा।

जालंधर, जेएनएन। वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब के महासचिव मेजर सिंह का शनिवार सुबह निधन हो गया। 68 वर्षीय मेजर सिंह को पिछले दिन दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार सुबह 6.30 बजे अंतिम सांस ली। वह पंजाब प्रेस क्लब के महासचिव थे और पहले इसके अध्यक्ष थे। उन्होंने पंजाब प्रेस क्लब की स्थापना में विशेष सहयोग दिया था। वे कुछ समय तक आम आदमी पार्टी से भी जुड़े रहे। मेजर सिंह के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके निधन से पूरे पत्रकार समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। शोक स्वरूप प्रेस क्लब शुक्रवार को बंद रहेगा। स्व. मेजर सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम 4 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट में होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।