विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर सतर्क रही जालंधर पुलिस, नाकों पर खुद तैनात रहे अधिकारी

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 06 Jun 2021 04:55 PM (IST)

ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट पर दिखाई दी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ...और पढ़ें

जालंधर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जागरण
जालंधर में ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। जागरण

जालंधर, जेएनएन। छह जून को ऑपरेशन ब्लू स्टार की 37वीं बरसी पर कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट पर दिखाई दी। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना रोकने के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में 1400 पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की गई। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाकर हर आने-जाने वाले की सघनता से जांच की गई। इसके साथ ही पुलिस के आला अधिकारी भी मुलाजिमों के साथ साथ नाकों पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करते दिखाई दिए।

बस स्टैंड पर चलाया गया चेकिंग अभियान

जालंधर के बस स्टैंड पर सामान की चेकिंग करती हुई पुलिस की टीम।  

रविवार को घल्लूघारा की 37वीं बरसी पर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। डीसीपी ला एंड आर्डर जगमोहन की अगुआई में चलाए गए इस अभियान में थाना नई बारादरी और स्पेशल आपरेशन यूनिट के साथ साथ डाग स्क्वायड की टीम भी मौजूद रही। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर लोगों और उनके सामान की सघनता से चेकिंग की गई।

नाकों पर दिखाई दिए सीनियर अफसर

शहर में लगाए गए नाकों पर पुलिस और स्पेशल आपरेशन यूनिट के जवानों के साथ साथ पुलिस के सीनियर अधिकारी भी चेकिंग करते नजर आए। इसके साथ ही पुलिस के आलाधिकारी सारा दिन शारारती तत्वों की धर पकड़ के लिए शहर के अलग अलग हिस्सों में पेट्रोलिंग करते नजर आए।

शिवसेना नेता को किया गया नजरबंद

घल्लूघारा की बरसी के मौके पर शिवसेना हिंद ने रविवार को श्रद्धांजलि समागम का एलान किया था। इसमें आपरेशन ब्लू स्टार के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जानी थई। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने काला संघिया रोड पर पहुंचकर इशांत शर्मा को घर के अंदर ही नजरबंद कर दिया। इस दौरान पुलिस ने शिवसेना कार्यकर्ताओं को भी इशांत से मिलने नहीं दिया।