Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    अवैध शराब बिक्री को लेकर जालंधर पुलिस की अमन नगर में रेड, लोगों का तंग करने का आरोप

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Sun, 27 Feb 2022 01:27 PM (IST)

    अमन नगर में जिस घर पर छापामारी की गई उसके मालिक सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें बेवजह तंग कर रही है। पहले भी उसे झूठे केस में फंसाया गया लेकिन वह बरी हो गया। घर की महिलाओं ने भी परेशान किए जाने की बात कही है।

    Hero Image
    अमन नगर में घर के बाहर खड़ा पुलिसकर्मी।

    संवाद सहयोगी, जालंधर। केएमवी कालेज के पास अमन नगर में अवैध शराब ब्रिक्री होने की सूचना मिलने पर थाना 8 और सीआईए स्टाफ की टीम ने छापामारी की। हालांकि पुलिस को रेड के दौरान कुछ नहीं मिला। घर के मालिक सोनू ने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें बेवजह तंग कर रही है। पहले भी उसे झूठे केस में फंसाया गया लेकिन वह बरी हो गया। उसका आरोप था कि रात से ही पुलिस उसके घर के बाहर पहरा लगा कर बैठी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इधर, पुलिस का कहना था कि उसके घर में 100 के करीब अवैध शराब की पेटी पड़ी है। लेकिन पुलिस को घर की तलाशी में कुछ नहीं मिला।

    पुलिस पर अकारण परेशान करने का आरोप लगाती हुई घर की महिलाएं। 

    वहीं, घर में किराए पर महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि रात से ही पुलिस वालों ने घर के बाहर पहरा लगा रखा है। घर के अंदर किसी को नहीं आने दे रहे हैं। वहीं, उनको अपने कमरों से भी बाहर नहीं आने दे रहे। लड़कियों का कहना था कि वह सारी रात दहशत में रहीं। दूसरी ओर, मौके पर मौजूद पुलिस ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इनकार किया।