विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जालंधर के भार्गव कैंप में दुकान के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Tue, 09 Mar 2021 02:58 PM (IST)

विमल की सती माता मंदिर के पास उनकी सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुबह करीब 1030 बजे वह अपनी ...और पढ़ें

भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में सती माता मंदिर के पास स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है।
भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में सती माता मंदिर के पास स्कूटी चोरी की घटना सामने आई है।

जालंधर, जेएनएन। भार्गव कैंप थाना क्षेत्र में सती माता मंदिर के पास स्कूटी चोरी की घटना में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है। यहां पिछले दिनों चोर स्कूटी को चोरी करके ले गए थे। सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। घटना की सूचना मिलने के 1 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित विमल सोनी ने बताया कि सती माता मंदिर के पास उनकी सोनी इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान की सफाई कर रहे थे। इस दौरान स्कूटी में उनकी चाबी लगी रह गई। दुकान की सफाई कर बाहर आने पर उन्हें स्कूटी नहीं मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज में चेक करने पर एक युवक स्कूटी ले जाता दिखाई दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सीसीटीवी फुटेज से पहचान कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

नीली शर्ट और हाफ पैंट पहने दिखा चोर

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में हाफ पैंट पहने युवक स्कूटी के पास पहुंचता है और उस पर बैठ स्टार्ट करने के बाद तेजी से भाग जाता है। युवक ने नीले रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी जबकि उसने मुंह पर रुमाल को मास्क के रूप में बांधा हुआ था। चोर की उम्र करीब 25 वर्ष लग रही है। पुलिस फुटेज के आधार पर उसकी पहचान करने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।