मुंबई-आदमपुर फ्लाइट लगातार तीसरे दिन भी रद, अब मात्र बाद दोपहर को होगा दिल्ली फ्लाइट का संचालन
Mumbai Adampur flight canceled जालंधर में धुंध के कारण लगातार तीसरे दिन मुंबई-आदमपुर फ्लाइट रद की गई है। बुधवार को भी आदमपुर आ रही फ्लाइट को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दिया गया था और फ्लाइट लगभग छह घंटे की देरी से आदमपुर से रवाना हो सकी थी।
जालंधर, जेएनएन। Mumbai Adampur flight canceled निजी एयरलाइन स्पाइसजेट की तरफ से लगातार तीसरे दिन मुंबई-आदमपुर-मुंबई सेक्टर में संचालित होने वाली फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया है। इस सप्ताह बुधवार के बाद फ्लाइट का संचालन नहीं हो गया है।
यह भी पढ़ें - Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में वीकेंड रहेगा ठंडा, 1.06 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
बुधवार को भी भारी धुंध के चलते आदमपुर आ रही फ्लाइट को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए डाइवर्ट कर दिया गया था और फ्लाइट लगभग छह घंटे की देरी से आदमपुर से मुंबई के लिए रवाना हो सकी थी। हालांकि शुक्रवार को यह सूचना उपलब्ध करवाई गई थी कि शनिवार को मुंबई सेक्टर की फ्लाइट का संचालन होगा, लेकिन शनिवार सुबह एयरलाइन की तरफ से फ्लाइट के रद्द होने संबंधी सूचना उपलब्ध करवाई गई। अब मात्र बाद दोपहर दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट का संचालन होने की संभावना ही है। आदमपुर-दिल्ली सेक्टर की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को ही संचालित की जाती है।
वहीं शुक्रवार को धुंध व शीतलहर के बीच शहर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल पहला अवसर है जब शहर में तापमान इतना कम हुआ है। मौसम विभाग के के मुताबिक पिछले वर्ष 18 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था।
यह भी पढ़ें - सीबीएसई ने 30 फीसद सिलेबस में की कटौती, शिक्षाविद बोले- प्रतियोगी परीक्षाओं का भी घटे सिलेबस jalandhar News
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें