Jalandhar Weather Forecast : जालंधर में वीकेंड रहेगा ठंडा, 1.06 डिग्री सेल्सियस पहुंचा न्यूनतम तापमान
Jalandhar Weather Forecast सप्ताह भर ठंड का प्रकोप झेल रहे लोगों का वीकेंड भी इस बार ठंडा ही रहेगा। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप भी निकलेगी। लेकिन इसके साथ चलने वाली शीत लहर के कारण ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है।
जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Weather Forecast सप्ताह भर ठंड का प्रकोप झेल रहे लोगों का वीकेंड भी इस बार ठंडा ही रहेगा। दोपहर को कुछ समय के लिए धूप भी निकलेगी। लेकिन इसके साथ चलने वाली शीत लहर के कारण ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है। ऐसे में पिछले 2 दिनों से हाड़ कंपाने वाली ठंड से दो-चार हो रहे लोगों को दिन भर शीत लहर के थपेड़े झेलने होंगे।
मौसम विभाग द्वारा दिए गए संकेत के मुताबिक फिलहाल लोगों को ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है। दरअसल, शहर में शुक्रवार को पहली बार फ्रीजिंग प्वाइंट का सामना करना पड़ा है। जिसमें न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 1. 06 डिग्री सेल्सियस तापमान रह गया था। इस दौरान ठंड का दंश झेल रहे लोग घरों में दुबकने को विवश हो गए। इस कारण बाजारों में भी ग्राहकों का टोटा रहा। यही स्थिति संभवतः शनिवार को भी बन सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 19 दिसंबर को दिनभर अधिकतम 16 तथा न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।
इस बीच सुबह व रात को चलने वाली शीत लहर लोगों को भीषण ठंड का एहसास करवाएगी। इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर विनीत शर्मा बताते हैं कि तेजी से गिर रहे तापमान में अस्थमा, दमा तथा सांस संबंधी रोगियों को घर से बाहर निकलने से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही बुजुर्ग तथा बच्चों क़ को अतिरिक्त एहतियाततियात बरतने की जरूरत है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें