Move to Jagran APP

जालंधर के राघव कपूर को अखंड भारत गौरव अवार्ड 2021, म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान देने पर मिला सम्मान

मुंबई ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की तरफ से चंडीगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान जालंधर के संगीतकार राघव कपूर को अभिनेत्री जयाप्रदा और अभिनेता राजपाल यादव ने जालंधर के राघव कपूर को अखंड भारत गौरव अवार्ड 2021 से सम्मानित किया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM (IST)Updated: Wed, 27 Oct 2021 01:52 PM (IST)
जालंधर के राघव कपूर को अखंड भारत गौरव अवार्ड 2021, म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान देने पर मिला सम्मान
राघव कपूर को चंडीगढ़ में सम्मानित करती अभिनेत्री जया प्रदा और अभिनेता राजपाल यादव।

जासं, जालंधर। जिले के थोक व्यापारियों की प्रमुख संस्था दि होलसेल जनरल मर्चेंट एसोसिएशन अटारी बाजार के अध्यक्ष राजेश कपूर के पुत्र राघव कपूर ने 'अखंड भारत गौरव अवार्ड 2021' हासिल किया है। म्यूजिक इंडस्ट्री में योगदान देने पर राघव को यह सम्मान दिया गया है। इस संबंध में मुंबई ग्लोबल ऑर्गनाइजेशन की तरफ से चंडीगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान राघव कपूर को अभिनेत्री जयाप्रदा और अभिनेता राजपाल यादव ने यह अवार्ड भेंट किया। इस संस्था की तरफ से कारोबार, पर्यावरण, प्रशासनिक, स्पोर्ट्स, म्यूजिक व अभिनय सहित विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को पुरस्कार दिया जाता है।

loksabha election banner

राघव कपूर पिछले काफी समय से म्यूजिक इंडस्ट्री में पूरी तरह से सक्रिय हैं। खासकर अपने भजनों के माध्यम से उन्होंने हर क्षेत्र में अपनी पैठ बनाई है। राजेश कपूर बताते हैं कि राघव की लगन शुरू से ही म्यूजिक के साथ रही। वह बताते हैं कि अटारी बाजार में होलसेल का कारोबार होने के बावजूद बेटे ने म्यूजिक का क्षेत्र चुना है। राघव की प्रारंभ से ही संगीत में रुचि थी। इसके चलते उन्होंने उसके करियर को लेकर किसी तरह का भी दबाव नहीं बनाया। यही कारण था कि राघव ने स्वतंत्र रूप से अपनी रूचि के मुताबिक संगीत के क्षेत्र में सफलता की सीढ़ियां चढ़ता गया।

राघव ने अभिभावकों और गुरु रवि शर्मा को दिया श्रेय

राघव कपूर ने बताया कि उनके उस्ताद रवि शर्मा ने उन्हें न केवल म्यूजिक की बारीकियों का ज्ञान दिया, बल्कि संगीत के विभिन्न पहलुओं से भी भलीभांति अवगत करवाया। राघव बताते हैं कि उनके सम्मान का श्रेय अपने अभिभावक और गुरु रवि शर्मा को जाता है। जालंधर के फ्रेंड्स कॉलोनी के रहने वाले राघव कपूर को सम्मान मिलने के बाद विभिन्न संस्थाओं ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा जताई कि वे आगे भी इसी तरह संगीत की सेवा करते रहेंगे।

यह भी पढ़ें - सीएम चरणजीत चन्नी बोले- मैंने खुद पटाखे बेचे, पंजाब में नहीं लगेगा इनकी बिक्री पर प्रतिबंध


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.