Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में सरकारी अस्पताल की छत पर मिला लापता युवक का कंकाल, नशे की ओवरडोज का शक

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:00 AM (IST)

    जालंधर के जंडियाला मंजकी में सरकारी अस्पताल की छत पर एक लापता युवक का कंकाल मिला। मृतक की पहचान अमनदीप कुमार के रूप में हुई है जो लगभग 15 दिन पहले लापता हो गया था। उसका शरीर बुरी तरह सड़ चुका था। अमनदीप अक्सर ओट सेंटर में दवा लेने जाता था।

    Hero Image
    जालंधर में सरकारी अस्पताल की छत पर मिला लापता युवक का कंकाल (File Photo)

     जागरण संवाददाता, जालंधर। जंडियाला मंजकी के सरकारी अस्पताल की छत से एक लापता युवक का गला-सड़ा कंकाल बरामद हुआ है।

    मृतक की पहचान गांव थाबलके के अमनदीप कुमार पुत्र सुरजीत कुमार के रूप में हुई है। अमनदीप सेनेटरी का काम करता और लगभग 15 दिन पहले लापता हुआ था। जब शव मिला, तब उसका शरीर पूरी तरह सड़ चुका था और केवल हड्डियां ही शेष थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमनदीप अक्सर जंडियाला स्थित ओट सेंटर में दवा लेने जाता था। अस्पताल परिसर से कई दिनों से बदबू आ रही थी जिसके चलते स्टाफ ने छत की जांच की। वहां युवक का कंकाल और पास में एक सिरिंज मिली, जिससे नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है।

    चौकी इंचार्ज जंडियाला, गुलजार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेजा गया है। मृतक की मां प्रोमिला के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner