Move to Jagran APP

Jalandhar: दिवंगत नेता संतोख चौधरी की पत्नी को पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने दिवंगत नेता की पत्नी करमजीत कौर को संबोधित करते हुए यह जरूर कहा है कि उन्हें जल्द ही पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

By Jagran NewsEdited By: Nidhi VinodiyaPublished: Fri, 27 Jan 2023 04:23 PM (IST)Updated: Fri, 27 Jan 2023 04:23 PM (IST)
Jalandhar: दिवंगत नेता संतोख चौधरी की पत्नी को पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
दिवंगत नेता संतोख चौधरी की पत्नी को पार्टी में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

जालंधर, जागरण संवाददाता : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से पंजाब के जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधारी का निधन हो गया था। सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए दिवंगत नेता की अंतिम अरदास में टिकट की घोषणा तो नहीं हुई है, लेकिन पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग और पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बड़ा ऐलान किया है।

loksabha election banner

उन्होंने दिवंगत नेता की पत्नी करमजीत कौर को संबोधित करते हुए यह जरूर कहा है कि उन्हें जल्द ही पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू भी हुए शामिल 

स्वर्गीय सांसद चौधरी संतोख सिंह की अंतिम अरदास में परिवार से दुख व्यक्त करते हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी पहुंच गए हैं। इससे पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस हाईकमान सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन से खाली हुई सीट के उपचुनाव के लिए अंतिम अरदास में टिकट की घोषणा कर सकती है।

यह भी पढ़ें - Patiala News: नवजोत सिंह सिद्धू की रिहाई तय होते ही जेल से कसरत करने वाली मशीनें वापस भेजी

यह भी पढ़ें- Ludhiana News: प्लास्टिक डोर से पतंग उड़ाने वालों की ड्रोन करेगा पहचान, हत्या के प्रयास का होगा केस


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.