विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला जालंधर का सोढल इलाका, दुकान में घुसकर मालिक पर दागी 7 गोलियां; मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Sat, 06 Mar 2021 02:16 PM (IST)Updated: Sat, 06 Mar 2021 03:38 PM (IST)

जालंधर के सोढल इलाके में स्थित PPR मार्केट शनिवार दोपहर को हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई ...और पढ़ें

जालंधर के सोढल इलाके में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।
जालंधर के सोढल इलाके में हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर, जेएनएन। शहर में गोलीबारी की घटनाएं अब आए दिन की बात होने लगी है। हर दिन किसी न किसी इलाके में गोली चलना आम है। ताजा घटना शहर के सोढल रोड से सटी पीपीआर मार्केट की है, जहां शनिवार दोपहर को हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई है।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय गुरमीत सिंह टिंकू के तौर पर हुई है। घटना की सूचमा मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम जांच में जुट गई है और दुकान को सील कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया। 

गोलीबारी से जख्मी गुरमीत को अस्पताल ले जाते लोग।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीपीआर मार्केट में स्थित बाब पीवीसी की दुकान में शनिवार दोपहर को पांच से छह नकाबपोश युवक अचानक घुस गए। उनका एक साथी दुकान के बाहर गाड़ी में ही रुका रहा। हमलावरों ने दुकान में आते ही मालिक गुरमीत सिंह पर ताबडतोड़ फायरिंग शुरु कर दी। बदमाशों ने कुल सात राउंड फायर किए। जिससे गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई। इस वारदात में दुकान में काम करने वाली रितु नाम की लड़की भी घायल हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौका पाकर भाग निकले।

मृतक गुरमीत सिंह टिंकू की फाइल फोटो।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

पुलिस के आला अधिकारी भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। एसीपी सुखजिंदर, डीसीपी गुरमीत सिंह ने भी मौके का जायजा लिया और आरोपितों को जल्द पकड़ने की बात कही। हालांकि अभी वारदात के पीछे वजह का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है।

बाबा पीवीसी नाम की वह दुकान जिसके मालिक की हत्या कर दी गई।

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें