Move to Jagran APP

Ring Ceremony Bride Beating: लड़के सहित 5 पर FIR, जानें क्यों लड़की का जालंधर कैंट थाने पर धरना जारी

पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इसी बीत थाने के बाहर लड़की पक्ष ने धरना शुरू कर दिया। इस बात पर उनकी थाना प्रभारी से तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस ने लड़के सहित 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Mon, 06 Sep 2021 05:24 PM (IST)Updated: Tue, 07 Sep 2021 09:57 AM (IST)
जालंधर कैंट थाने के गेट पर धरने पर बैठी लड़की। जागरण

जेएनएन, जालंधर। Engagement Ceremony Bride Beating रामा मंडी के एक होटल में रविवार को डायमंड रिंग की मांग के बाद सगाई समारोह में हंगामा और लड़की के बाल खींचकर उसकी पिटाई का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को थाने पहुंची लड़की और उसके घरवालों ने लड़के और उसके घरवालों पर केस दर्ज करने की मांग को लेकर धरना दिया। इस बीच लड़की के घरवालों और थाना प्रभारी अश्वनी नंदा के बीच तीखी बहस हुई। धरने पर बैठी लड़की ने उसे पीटने वाले लड़के और उसके घरवालों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ऐसा न होने पर उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है। उधर, पुलिस ने लड़के, उसके भाई और भाभी के दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, खबर लिखे जाने तक लड़की पक्ष थाने गेट पर धरने पर बैठा है। वे लड़का पक्ष पर धोखाधड़ी और दहेज का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। 

loksabha election banner

थाना प्रभारी असली नंदा ने कहा कि शादी नहीं हुई थी, इसलिए दहेज का मामला दर्द नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि इस बाबत डीए लीगल से राय मांगी गई है। राय आने पर एफआईआर में फेरबदल किया जा सकता है। इससे पहले, परिवार के लोगों ने पुलिस पर क्रास एफआईआर दर्ज करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका आरोप है कि कुछ सरकारी मुलाजिमों के दवाब में पुलिस लड़के और उसके स्वजनों पर केस दर्ज नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उन्हे सुबह 11 बजे से थाने में बिठा कर रखा है। छह घंटे बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया है। फिलहाल थाने में भारी हंगामा चल रहा है। लड़की के स्वजन और समर्थक थाने में ही मौजूद हैं। 

सोमवार को जालंधर कैंट थाने में एसएचओ अश्वनी नंदा से बहस करते हुए लड़की के घरवाले।

SHO ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

दूसरी ओर एसएचओ अश्वनी नंदा ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। इसी बीत थाने के बाहर लड़की पक्ष ने धरना शुरू कर दिया। लड़की के परिजनों का क्रास एफआईआर दर्ज करने के दावे पूरी तरह अफवाह हैं। पुलिस पीड़ित पक्ष के आरोपों के आधार पर धाराएं लगाकर लड़के और उसके घरवालों पर केस दर्ज कर रही है। 

डायमंड रिंग की मांग को लेकर लड़की को बाल पकड़कर घसीटा

रविवार को फगवाड़ा हाईवे पर स्थित एक होटल में रिंग सेरेमनी चल रही थी। इसी दौरान लड़का पक्ष ने लड़के या उसके बड़े भाई के लिए डायमंड रिंग की मांग कर दी। इसे लेकर दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। आरोप है कि लड़के वालों ने लड़की को बाल पकड़कर घसीटा। बाद में हालात बिगड़ते देख कर लड़के वाले होटल से भाग गए। लड़की पक्ष में इस संबंधी शिकायत कैंट थाने में दी थी जिसके बाद पुलिस ने झगड़े का मामला दर्ज कर लिया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.