जालंधर में नशे में धुत पिता की हैवानियत का शिकार बनी 10 साल की मासूम, मां ने दुष्कर्म करते रंगे हाथ पकड़ा
जालंधर में एक शराबी पिता ने अपनी 10 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मां ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पिता राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

संवाद सहयोगी, जालंधर। होशियारपुर में चार साल के बच्चे के साथ अपहरण कर हत्या और बस्ती भूरे खां में पांच साल की किशोरी का अपहरण दुष्कर्म करने की घटनाएं अभी शांत भी नहीं हुई थीं कि गुरुवार दोपहर एक शराबी श्रमिक व्यक्ति ने लम्मा चौक के पास मछली मार्केट पानी वाली टंकी के पास अपनी ही दस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया।
बच्ची की मां ने आरोपित पिता को मौके पर पकड़ मारपीट की और बाद में थाना पुलिस को सूचित किया हालांकि मौके पर पहुंची थाना आठ और थाना रामामंडी की पुलिस कुछ समय तक हदबंदी उलझी रही लेकिन बाद में घटनास्थल रामामंडी के इलाके के होने के चलते पुलिस उसे थाने ले गई। थाना रामामंडी पुलिस ने आरोपित राजन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली ईशा काल्पनिक नाम ने पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह लोगों के घरों का काम करके अपने बच्चों का पालन-पोषण करती है। वह 20 साल से पहले पति और बच्चों के साथ उत्तर प्रदेश से जालंधर आई थी। उसने कहा कि वह रोजाना की तरह बुधवार को काम पर गई थी।
वह शाम करीब 4 बजे घर लौटी तो उनकी बेटी घर में नहीं थी। उसने बेटी को कई जगहों पर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। वह अंत में वह छत पर गई तो उसने देखा कि पति एक छत पर बने कमरे में बच्ची के साथ नशे धुत्त होकर गलत हरकत कर रहा था, जिसे देख उसने होश उड़ गए और उसने पति को धक्का देकर बेटी को उसकी चंगुल से छुड़ाया।
उसने पति के बाल पकड़ कर बाहर निकाला और शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें उसने पति की गलत हरकत बताई तो स्थानीय लोगों ने भी उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी की। लोगों की भीड़ में से किसी ने हादसे के बारे में कंट्रोल रूम पर सूचित दी, जिसके बाद पहले थाना आठ पहुंची और बाद में थाना रामामंडी पुलिस पहुंची। थाना आठ की पुलिस आरोपित को हिरासत में लेकर थाना रामामंडी की पुलिस के हवाले कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।