विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चचेरे भाइयों को रखा था नौकर, जालंधर में एसजीएस अस्पताल के डॉ. पुनीत के घर से 1 लाख रुपये का सामान लेकर फरार

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Sun, 09 May 2021 05:30 PM (IST)

जालंधर में एसजीएस हॉस्पिटल के मालिक डॉ. पुनीत के घर काम करने वाले दो युवकों ने उनके घर से करीब ...और पढ़ें

जालंधर में डॉक्टर के घर पर चोरी करने वाले नौकरों की वीडियो फुटेज। वीडियो ग्रैब।
जालंधर में डॉक्टर के घर पर चोरी करने वाले नौकरों की वीडियो फुटेज। वीडियो ग्रैब।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर हाइट्स के रहने वाले एसजीएस हॉस्पिटल के मालिक डॉ. पुनीत के घर काम करने वाले दो युवकों ने उनके घर से करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना शनिवार सुबह 6:07 बजे की है। जब इन युवकों ने सोसाइटी के मेन गेट से बाहर निकलने की कोशिश की तो वहां तैनात गार्डों ने उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद दोनों जालंधर हाइट्स वन के पिछले गेट से फरार हो गए। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों युवक सामान लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों डॉ. पुनीत घर से लगभग 1 लाख रुपए के तीन मोबाइल और एक मोतियों का सेट लेकर फरार हुए हैं।

आरोपित अजय कुमार और विवेक चचेरे भाई हैं और यूपी के लखीमपुर जिले की पलिया कला तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। यूपी की पलिया कला पुलिस से इनके बारे में जानकारी भी इकट्ठी करनी शुरू कर दी है।

एक साल से काम कर रहे अजय ने विवेक को काम पर रखवाया था

मामले को लेकर घर के मालिक और अस्पताल संचालक डॉ. पुनीत का कहना है कि आरोपित अजय कुमार उनके घर पर बीते 1 साल से काम कर रहा था। उन्होंने उसकी पुराने निवास थाना रामामंडी इलाके में पुलिस वेरिफिकेशन भी करवाई थी। अजय करीब 1 महीने पहले अपने साथ विवेक को लेकर आया था। उसने उनसे मिन्नतें करके उसे भी काम पर रखवा लिया था।