विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Vaccination: डीसी थोरी ने लगवाया टीका, फ्रंटलाइन वारियर्स की वैक्सीनेशन शुरू

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Wed, 03 Feb 2021 11:37 AM (IST)

जालंधर के सिविल अस्पताल में बुधवार सुबह फ्रंटलाइन वारियर्स को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। सबसे पहले खुद ...और पढ़ें

जालंधर में बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए डीसी घनश्याम थोरी।
जालंधर में बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए डीसी घनश्याम थोरी।

जालंधर, जेएनएन। पल्स पोलियो अभियान शुरू होने के बाद ठंडी पढ़े कोरोना वैक्सीन टीकाकरण ने बुधवार को फिर गति पकड़ ली। सिविल अस्पताल में सुबह फ्रंटलाइन वारियर्स को कोरोना वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। सबसे पहले खुद डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने टीका लगवाया। इस मौके पर सिविल सर्जन डा. बलवंत सिंह के अलावा अन्य स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

सिविल सर्जन दफ्तर के अनुसार इससे पहले सोमवार को सिविल अस्पताल में 46 और सीएचसी करतारपुर में 10 हेल्थ वर्करों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। सेहत विभाग की 2200 के करीब टीमोें पल्स पोलियो मुहिम में बच्चों को पोलियो रोधी बूंदे पिलाने में जुटी हुई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में करीब 17 हजार के करीब फ्रंट लाइन वारियर्स का पंजीकरण हो चुका है। विभाग की ओर से 6 सेंटर जालंधर तथा एक पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लोर में बनाने की योजना है।

टीका लगवाने बड़ी संख्या में पुलिस अफसर और कर्मचारी भी पहुंचे हैं। इस मौके पर थाना बस्ती बावा खेल, थाना भार्गव कैंप, थाना डिवीजन नंबर पांच के एसएचओ व अन्य ने 120 फुटी रोड सरकारी अस्पताल में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया।

जालंधर में बुधवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए वेटिंग रूम में बैठे डीसीपी गुरमीत सिंह तथा एडीसीपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह।

थाना प्रभारियों और थाने के अन्य कर्मचारियों के अलावा कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया है। इनमें डीसीपी गुरमीत सिंह तथा एडीसीपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह प्रमुख हैं।