यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jalandhar Coronavirus Update: संभल जाएं लोग, 5 दिन में नए केस 20 से बढ़कर हुए 52, तीन मौतें
जालंधर में 17 फरवरी को जहां 20 नए केस रिपोर्ट किए गए थे वही सोमवार को कोरोना ने 52 लोगों ...और पढ़ें

जालंधर, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने के बाद लापहरवाह हुए लोग अब संभल जाएं क्योंकि पॉजिटिव मामलों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। 17 फरवरी को जहां 20 नए केस रिपोर्ट किए गए थे वही सोमवार को कोरोना ने 52 लोगों को गिरफ्त में लिया। पिछले पांच दिनों में ही नए मरीजों की संख्या तीन गुना हो गई है। पिछले करीब दो महीने से 50 से कम केस ही रिपोर्ट किए जा रहे थे। दस दिन पहले तक रोजाना 20-30 नए केस रिपोर्ट होते थे।
पिछले कुछ दिनों में अचानक नए संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यह ट्रेंड महाराष्ट्र सहित पूरे देश में देखा जा रहा है। एम्स के डायरेक्टर की ओर से पंजाब में कोरोना वायरस की नई स्ट्रेन आने के दावों के बीच अब एक बार सावधानी बरतनी जरूरी हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क जरूर पहनें और एक-दूसरे से शारीरिक दूरी बनाए रखें। पहले की तरह सैनिटाइजर उपयोग भी करते रहना होगा।
जालंधर में तीन मरीजों की मौत
ताजा मामलों के साथ मरीजों की संख्या 21,286 पहुंच गई। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 3 मरीजों की मौत भी हुई है। इसी के साथ महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 699 तक पहुंच गई है। राहत की बात है कि 18 मरीजों को सरकारी व गैर-सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेज दिया गया है।
