विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update ः जालंधर में फिर सक्रिय होने लगा कोरोना, 60 लोग पाजिटिव, एक संक्रमित की मौत

By Vinay kumarEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2021 06:29 AM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 04:53 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update ः जालंधर में कोरोना धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने लगा है। जालंधर में शुक्रवार को कोरोना ने ...और पढ़ें

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने लगा है।
Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने लगा है।

जालंधर, जेएनएन। Jalandhar Coronavirus Update  जालंधर में कोरोना धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने लगा है। जालंधर में शुक्रवार को कोरोना ने 60 लोगों को अपनी गिरफ्त में लिया है। इसके साथ ही जिले में मरीजों की कुल संख्या 21167 पहुंच गई। वहीं, कोरोना की वजह से एक मरीज की मौत हुई है। जिले में मरने वालों की संख्या 692 तक पहुंच गई। वहीं,  28 लोगों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से छुट्टी देकर घर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें -  Jalandhar MC House Meeting: पार्षदों की विज्ञापन टेंडर रद करने की मांग, जस्सल बोले- मेयर ने करवाई कांग्रेस की बदनामी 

इससे पहले वीरवार को दो पुलिस मुलाजिमों सहित 45 लोग कोरोना की चपेट आए, जबकि एक की मौत हुई। एक दर्जन मरीज ठीक होकर घर लौटे। सेहत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कठार और नगर गांव के एक-एक परिवार के तीन-तीन, फ्रेंड्स कालोनी से एक परिवार के चार व घासमंडी से एक परिवार के दो सदस्यों सहित तीन लोगों को कोरोना हुआ।

यह भी पढ़ें -  सीनियर ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में उतरेंगे 300 पहलवान, पंजाब से गुरप्रीत व मनप्रीत पर रहेगी नजर

इसके अलावा फिल्लौर, सेना के अस्पताल और गांव बेनोपुर से दो-दो लोग कोरोना मरीजों की सूची में शामिल हुए। थाना डिवीजन नंबर एक और छह से पुलिस का एक-एक मुलाजिम और यूएसए से आई एनआरआइ महिला भी कोरोना की चपेट में आई।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह ने बताया कि 2723 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। गौर हो कि जिले में कोरोना फिर से सक्रिय होने लगा है। कोरोना के फिर से सक्रिय होने का मुख्य कारण लोगों की ओर से कोरोना को हल्के में लेना है। लोग कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे है और बिना मास्क के घर से बाहर जा रहे है और बाजारों में शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रखा जा रहा।  

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें