यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीनियर ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में उतरेंगे 300 पहलवान, पंजाब से गुरप्रीत व मनप्रीत पर रहेगी नजर
एलपीयू में 20 व 21 फरवरी को होने वाली चैंपियनशिप में अलग-अलग राज्यों से 300 से अधिक पहलवान हिस्सा ले ...और पढ़ें

जालंधर [कमल किशोर]। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ग्रीको रोमन चैंपियनशिप शुरु होने जा रही है। 20 व 21 फरवरी को होने वाली चैंपियनशिप में अलग-अलग राज्यों से 300 से अधिक पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पंजाब के 10 पहलवान विभिन्न वर्गों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वर्ष 2019 में दिसंबर में हुई सीनियर ग्रीको नैशनल चैंपियनशिप में पंजाब टीम का शानदार प्रदर्शन रहा था। 4 पदकों पर मुहर लगाई थी। पदक तालिका में दूसरे स्थान पर कब्जा किया था। पंजाब को दोबारा बेहतर प्रदर्शन दोहराना होगा। पंजाब से गुरप्रीत व मनप्रीत पर नजर रहेगी।
पिछले वर्ष इन दोनों खिलाड़ियों ने पदक जीते थे। टीम शानदार प्रदर्शन करती है तो चैंपियनशिप अपने नाम कर सकती है। सीनियर नेशनल फ्री स्टाइल चैंपियनशिप में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में दो पायदान की बढ़त बनाई थी। पिछले वर्ष चैंपियनशिप में तालिका में सातवें स्थान पर था। इस बार पांचवें स्थान पर कब्जा किया था।
पंजाब टीम में ये पहलवान
ग्रीको रोमन चैंपियनशिप में 55 किलोभार में हरदीप, 60 किलोभार में आकाश, 63 किलोभार में करणजीत, 67 किलोभार में साहिल, 72 किलोभार में लवप्रीत, 77 किलोभार में गुरप्रीत सिंह, 82 किलोभार में प्रभपाल सिंह, 97 किलोभार में नरिंदर सिंह चीमा, 130 किलोभार में गुरसेवक को शामिल किया गया है।
20 फरवरी को होंगे इन वर्गो के मुकाबले
20 फरवरी को 55, 60,67, 82 व 130 वर्गों के मुकाबले होंगे। इन वर्गों के फाइनल मैच भी इसी दिन होंगे। 21 फरवरी को 63, 72, 77, 87 व 97 वर्ग के मुकाबले होंगे। अवार्ड सेरेमनी तीन से छह बजे तक होगी।
तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैः जगजीत सिंह सरोया

एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया की फाइल फोटो।
जगजीत रेसलिंग एकेडमी के प्रधान व एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि ग्रीको रोमन चैंपियनशिप की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। पंजाब टीम से खासी उम्मीद रहेगी। पिछले वर्ष हुई चैंपियनशिप में पंजाब ने चार पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी बढ़िया प्रदर्शन कर पदक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा करना चाहेगी। उम्मीद है कि तीन सौ से अधिक पहलवान हिस्सा लेने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: देखें Video: रोहतक में महिला ने हाेशियारी से बचाई जान, ऊपर से गुजरी ट्रेन और खरोंच तक नहीं आई
यह भी पढ़ें: पंजाब में निकाय चुनाव में भारी जीत के बाद सिद्धू पर बढ़ी कांग्रेस की दुविधा, जानें क्या है गुरु की 'बड़ी' मांग
यह भी पढ़ें: पंजाब में एक करोड़ के 'परमवीर' पर आया सलमान खान का दिल, जानें मालिक ने क्यों किया बेचने से इन्कार
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
