विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar MC House Meeting: पार्षदों की मांग पर मेयर ने दिए विज्ञापन टेंडर रद करने के आदेश, अफसरों पर होगी कार्रवाई

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Fri, 19 Feb 2021 03:37 PM (IST)Updated: Fri, 19 Feb 2021 04:55 PM (IST)

जालंधर के मॉडल टाउन में विज्ञापन टेंडर रद करने के लिए बुलाई गई नगर निगम हाउस की सिंगल एजेंडा मीटिंग ...और पढ़ें

जालंधर रेड क्रॉस भवन में निगम सदन की बैठक में मौजूद मेयर जगदीश राजा व कमिश्नर करनेश शर्मा।
जालंधर रेड क्रॉस भवन में निगम सदन की बैठक में मौजूद मेयर जगदीश राजा व कमिश्नर करनेश शर्मा।

जालंधर, जेएनएन। जालंधर नगर निगम सदन की शुक्रवार को रेडक्रॉस भवन में शुरू हुई बैठक में काफी उठापटक हुई। मॉडल टाउन में विज्ञापन टेंडर रद करने के लिए बुलाई गई नगर निगम हाउस की सिंगल एजेंडा मीटिंग का कर्मचारियों और अधिकारियों ने बहिष्कार कर दिया है। मीटिंग शुरू होते ही मेयर राजा ने कहा कि मामला कोर्ट में होने के कारण विज्ञापन टेंडर को रद करने के मुद्दे पर सदन में चर्चा नहीं होगी। इस पर सभी पार्टियों के पार्षद मेयर राजा के सामने पहुंचे और विज्ञापन टेंडर रद करने की मांग की। पार्षदों के एकजुट होने के बाद मेयर ने विज्ञापन टेंडर रद करने के आदेश दे दिए और कहा कि मीटिंग का बहिष्कार करने वाले अफसरों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि विज्ञापन ब्रांच संभाल रहे मनदीप सिंह से कुछ महकमे वापस लिए जाएंगे।

इससे पहले बिना लीगल राय के मामला हाउस में लाने की मेयर की बात पर कांग्रेस के पार्षदों में ही तकरार हो गई। पार्षद देशराज जस्सल ने एतराज जताया कि 12 दिन पहले एजेंडा जारी करने के बावजूद यह पता नहीं लगाया गया कि मीटिंग हो सकती है या नहीं। मीटिंग बुलाने के बाद कहा जा रहा है कि लीगल कारणों से मीटिंग नहीं होगी। पार्षद जस्सल ने कहा कि मेयर राजा विधायकों और सांसदों से बिना राय लिए यह मामला हाउस में लाए हैं। इससे कांग्रेस की बदनामी हो रही है।

शुक्रवार को जालंधर निगम सदन की बैठक में मेयर राजा को घेरते हुए पार्षद देश राज जस्सल।

इससे पहले, मीटिंग में मेयर जगदीश राजा, नगर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा, ज्वाइंट कमिश्नर और मेयर ऑफिस का स्टाफ शामिल हुए लेकिन बाकी सभी विभागों के अधिकारियों ने इसका बहिष्कार कर दिया है। बता दें कि पार्षदों ने अधिकारियों पर विज्ञापन टेंडर में घोटाले के आरोप लगाए हैं। इसके विरोध में निगम के कर्मचारियों ने वीरवार को ही मीटिंग के बायकॉट की घोषणा कर दी थी।

पार्षदों ने लगाए हैं अधिकारियों पर घोटाले के आरोप

बता दें कि नगर निगम के पार्षदों ने अधिकारियों पर विज्ञापन टेंडर में घोटाला करने के आरोप लगाए हैं।  विज्ञापन एडहाक कमेटी की चेयरपर्सन नीरजा जैन ने अपनी टीम के साथ मॉडल टाउन एरिया का दौरा किया था। उन्होंने अधिकारियों पर विज्ञापन में घोटाला करने के आरोप लगाते हुए निगम को चार करोड़ रुपये का नुकसान होने का दावा किया था। इसी के बाद से पार्षदों और निगम अधिकारियों में टकराव बढ़ गया है।

जालंधर में शुक्रवार को नगर निगम सदन की बैठक में हिस्सा लेते हुए पार्षद।

यह भी पढ़ें - पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को भूले कांग्रेसी, जालंधर में जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मात्र 20 नेता

निगम कर्मचारियों ने पहले ही कर दिया था बहिष्कार का एलान

वीरवार को ही निगम यूनियन के कर्मचारियों ने इसके विरोध में निगम सदन की बैठक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया था। अब अधिकारियों ने भी इससे दूरी बना ली है। वे सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। दूसरी ओर मेयर जगदीश राजा ने विज्ञापन टेंडर में घोटाले के आरोपों पर चर्चा करने के लिए सदन की सिंगल एजेंडा बैठक बुलाने का एलान किया था।