विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में घातक हुआ कोरोनाः 20 साल के युवक समेत 13 की मौत, 318 नए केस

By Vikas KumarEdited By:
Published: Wed, 24 Mar 2021 06:35 AM (GMT+05:30)

Jalandhar Coronavirus Update अब तक 18 से बीस साल के आयु वर्ग के युवकों पर कोरोना खास प्रभाव नहीं डाल ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना संक्रमण अब घातल रूप ले चुका है।
जालंधर में कोरोना संक्रमण अब घातल रूप ले चुका है।

जालंधर, जेएनएन। कोरोना अब और घातक साबित होने लगा है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। फरवरी में जहां औसतन एक या दो मौत रोजाना हो रही थी, वहीं अब यह आंकड़ा आठ से दस के बीच में पहुंच गया। मंगलवार को भी एक ही दिन में 13 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। इस साल यह एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा मौतें हैं। इनमें एक बीस साल का युवक भी शामिल था।

अब तक के जो आंकड़े सामने आए, उनके अनुसार 18 से बीस साल के आयु वर्ग के युवकों पर कोरोना खास प्रभाव नहीं डाल पाता था लेकिन जालंधर में 20 साल के युवक की मौत से सेहत विभाग भी हैरान है। हैरानी इसलिए भी अधिक है क्योंकि लोहियां के रहने वाले इस युवक को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। सिर्फ चेस्ट में इंफेक्शन होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पिछले सप्ताह उसे डीएमसी लुधियाना में भर्ती करवाया गया जहां मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

दो एनआरआइ व दो निजी डाक्टरों समेत 360 लोग पाजिटिव

उधर कनाडा से आए दो एनआरआइ व दो निजी डाक्टरों समेत 360 लोग पाजिटिव पाए गए। इनमें 38 मरीज अन्य जिलों के हैं जबकि 322 जालंधर जिले के हैं।  फिल्लौर से 26, अर्बन एस्टेट व शाहकोट से 12-12, नकोदर से 11, मिट्ठापुर व नूरमहल से 9-9, जालंधर छावनी व आदमपुर से सात-सात, करतारपुर, माडल टाउन तथा लाजपत नगर से छह-छह,  किशनगढ़ से पांच, बस्ती नौ, रामा मंडी, गोराया, बड़ा पिंड तथा मकसूदा से चार-चार, बुंडाला, दीप नगर, बस्ती शेख, बस्ती गुजा, जालंधर हाइट्स, कोहाड़ तथा सोफी गांव से तीन-तीन लोग कोरोना पाजिटिव आए।

सेहत विभाग के नोडल अफसर डा. टीपी सिंह का कहना है कि इलाज के लिए देरी से पहुंचने की वजह से कोरोना के मरीजों की मौत का ग्राफ बढ़ रहा है। खासकर गंभीर बीमारियों वाले बुजुर्गों को कोरोना की पुष्टि होने के बाद हालत गड़बड़ाते ही अस्पताल पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि 20 साल वाले युवक की कोरोना से मौत के मामले को लेकर विभाग की टीम जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 258 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे।

------

91 सेंटरों में 4252 लोगों ने लगवाई  कोरोना वैक्सीन

जालंधर: मंगलवार को कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों की होड़ लगी रही। 91 सेंटरों में 4252 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन के लिए 43 सरकारी और 48 गैर सरकारी अस्पतालों में सेंटर बनाए गए हैं।

346 हेल्थकेयर वर्कर

1556 फ्रंटलाइन वर्कर

537 : 45 से 59 साल आयु वर्ग

1813 बुजुर्ग

----------

कोरोना अब तक...

कुल संक्रमित : 26605

अब तक स्वस्थ : 23138

एक्टिव केस : 2629

कुल मौतें 838

---------------------

माइक्रो कंटेनमेंट जोन

शक्ति नगर, नंगल करार खां, लाजपत नगर, मोता सिंह नगर, गांव लिद्दड़ा, गुरुद्वारा बुलंदपुरी, चाचोवाल, चौधरी मुहल्ला फिल्लौर, रविदास पुरा फिल्लौर, लांबा बिल्डिंग सोहला मुहल्ला नूरमहल, कस्तूरबा नगर जालंधर छावनी, पालम विहार व लाल कुर्ती।