विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update : जालंधर में फिर डराने लगा कोरोना, 113 नए केस; 4 मरीजों की मौत

By Vikas_KumarEdited By:
Published: Wed, 03 Mar 2021 05:01 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update जालंधर में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 21909 पहुंच गई। मरने वालों की संख्या 711 तक ...और पढ़ें

जालंधर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
जालंधर में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। जिले में लोगों की लापवाही के कारण कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जालंधर में कोरोना के 113 नाए मामले सामने आए हैं और चार संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण के कुल मरीजों की संख्या 21909 पहुंच गई। मरने वालों की संख्या 711 तक जा पहुंची है। 51 मरीजों को सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों से छुट्टी दे कर घर भेजा गया।

इससे पहले सोमवार को सात परिवारों के 14 सदस्यों व एक डाक्टर सहित 65 लोगों को कोरोना ने चपेट में लिया और दो मरीजों की मौत हुई। मरीजों में 5 अन्य जिलों के भी शामिल है। 39 मरीज कोरोना से जंग जीतकर घर पहुंचे। ये मामले सेंट्रल टाउन, शिव नगर, रेलवे रोड, चीमा नगर, ग्रीन पार्क, गांव चुमो व राजा गार्डन में एक-एक परिवार के दो-दो सदस्य, हरगोबिंद नगर व आदमपुर से तीन-तीन, प्रीत एनक्लेव व जंडू सिंघा से दो-दो लोगों को कोरोना होने का मामले सामने आया है। गांव सरहाली तथा राओवाली के 55-55 साल के दो पुरुषों की कोरोना से मौत हुई। 

 

 

 

 

 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें