विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jalandhar Coronavirus Update: नहीं थम रहा कोरोना, 309 नए मामलों के साथ 9 मरीजों की मौत

By Pankaj DwivediEdited By:
Published: Mon, 22 Mar 2021 04:34 PM (IST)

Jalandhar Coronavirus Update सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी कोरोना वायरस बेलगाम रहा। वायरस ने जिले में 309 और ...और पढ़ें

जालंधर में लगातार हर दिन 300 से ज्यादा नए कोरोना वायरस मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।
जालंधर में लगातार हर दिन 300 से ज्यादा नए कोरोना वायरस मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

जालंधर, जेएनएन। पंजाब में जारी कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन भी कोरोना वायरस बेलगाम रहा। वायरस ने 309 और लोगों को गिरफ्त में लिया। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में 9 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है।

रविवार को एक ही दिन में 393 नए मरीज, छह लोगों की मौत

इससे पहले, रविवार को 425 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें 32 मरीज अन्य जिलों से संबंधित हैं जबकि 393 मरीज जालंधर जिले के हैं। छह लोगों की मौत भी हुई। पीपीए फिल्लौर से चार, थाना मकसूदां, बारादरी व नकोदर के एक-एक मुलाजिम, उद्यमी की बेटी, महिला कालेज की ¨प्रसिपल, ईएसआई, नकोदर के निजी कालेज, स्थानीय कालेज के लड़कियों के हास्टल, फुटबाल चौक के पास एक होटल का एक-एक मुलाजिम तथा पावर भोगपुर के दो मुलाजिम, फिल्लौर व आसपास के इलाके के 37, नकोदर के 17, शाहकोट से 11, सेना के अस्पताल से 10, माडल टाउन व अर्बन एस्टेट फेज-1 से सात-सात मरीज आए।

देश में 136 दिनों बाद मिले 47 हजार नए मामले, 213 की मौत

नई दिल्ली। रविवार को देश में 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए और करीब ढाई महीने में पहली बार दो सौ से ज्यादा लोगों की मौत एक ही दिन में हुई। इससे पहले, पिछले साल छह नवंबर को 49,851 नए केस मिले थे और इस साल आठ जनवरी को 229 लोगों की मौत हुई थी। अकेले महाराष्ट्र में ही 30535 नए मामले सामने आए हैं और 99 लोगों की मौत भी हुई है। इस बीच, गुजरात में होली उत्सव पर रोक लगा दी गई है। यहां सीमित लोगों के साथ सिर्फ होलिका दहन की अनुमति होगी।