Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जालंधर में कांग्रेस सेवा दल ने 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन, लोगों से दान करने का आह्वान

    By Pankaj DwivediEdited By:
    Updated: Mon, 21 Dec 2020 05:40 PM (IST)

    जरूरतमंदों को राशन बांटने के मौके पर पंजाब कांग्रेस सेवा दल सचिव दर्शन सिंह ने कहा कि मानव सेवा जीवन का अभिन्न अंग है। धन दान करने से धन में बढ़ोतरी ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    जालंधर में कांग्रेस सेवा दल ने जरूरतमंदों को राशन बांटा है। (जागरण)

    जालंधर, जेएनएन। कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों ने सोमवार को जरूरतमंदों को राशन बांटा। राशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन कपूरथला रोड में किया गया। यहां पंजाब कांग्रेस सेवा दल के सचिव दर्शन सिंह के नेतृत्व में 50 जरूरतमंद परिवारो को राशन दिया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर 76 के लखबीर सिंह बाजवा ने सेवा दल के समाज भलाई के कार्यों की सराहना की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सचिव दर्शन सिंह ने कहा कि मानव सेवा जीवन का अभिन्न अंग है। धन दान करने से धन में बढ़ोतरी होती है। अन्न दान करने से अन्न भंडार बढ़ते हैं। शिक्षा दान से मन बुद्धि निर्मल होती है। साथ ही, परिवार के लोग शिक्षित होकर समाज में मान-सम्मान हासिल करते हैं। इसलिए सभी को दान करके समाज के प्रति कर्तव्य निभाना चाहिए। सेवा दल जालंधर शहरी के प्रधान विनोद खन्ना ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। संपन्न वर्ग को एकजुट होकर आगे आकर जनसेवा करनी चाहिए। इससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। सेवा दल जालंधर देहात के प्रधान मनोज धनवाल ने कहा कि हम सबको कुछ समय निकाल कर अपने शहर के लिए अच्छे कार्य अवश्य करने चाहिए। धनवाल ने कहा कि लाकडाउन के दौरान भी सेवा दल ने कई परिवारों को घर तक राशन पहुंचाया है।

    इस मौके पर सरोज बाला, सतीश बाली, पप्पू कुमार, मोनू कुमार, भानू प्रसाद, बृजेश कुमार, राम ललण, अर्जुन कुमार, जतिंदर, राजेंद्रा नीता, हरिकांत झा, हैदर अली, डा. हरबंस गिल, रंजीत कौर, गुलजार सिंह, नीता, प्रीतम कौर, मंजीत सिंह, रणजीत कौर आदि मौजूद थे।

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें